Video: रैंप वॉक के लिए उतरे क्यूट बच्चे, लड़के से हुई गलती तो लड़की गुस्से से हुई लाल
Video: रैंप वॉक के लिए उतरे क्यूट बच्चे, लड़के से हुई गलती तो लड़की गुस्से से हुई लाल
Share:

टीवी पर फैशन शो (Fashion Show) तो आप सभी ने बहुत देखे होंगे लेकिन आज हम जिस फैशन शो को आपने दिखाने जा रहे हैं वह देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। यह फैशन शो बच्चों का है और यह बहुत बेहतरीन है। आजकल क्यूट बच्चे भी मॉडलिंग (modelling) में पीछे नहीं हैं और वह जब रैंप वॉक के लिए स्टेज पर आते हैं तो लोगों की निगाहें उनसे हटती ही नहीं है। जी दरअसल उनकी हर हरकत अजीब होती है और उन्हें देख दर्शक उन्हें बेहद पसंद करते हैं। इस समय सोशल मीडिया (Social Media) पर कुछ ऐसा ही बच्चों का एक क्यूट वीडियो वायरल हो रहा है जिसे देखने वाले इसे क्यूट बता रहे हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Beautiful and Wholesome World (@_beautiful_।_world)

इस वीडियो में आप देख सकते हैं एक छोटी लड़की है जिसका एक बॉस की तरह रैंप पर अपना क्राउन एडजस्ट करने का वीडियो वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर धमाका मचा दिया है। केवल यही नहीं बल्कि इसने कई नेटिज़न्स का दिल जीत लिया। वहीं इस वीडियो में सबसे खास बात यह है कि इस इवेंट को बिल्कुल उसी तरह आयोजित किया गया, जैसे वयस्कों के लिए किया जाता है। आप देख सकते हैं रैंप वॉक के दौरान बच्चों में समान सहजता और आत्मविश्वास देखा गया। वैसे इस वीडियो में, साफ़ नजर आ रहा है कि लड़का सफेद टक्सीडो, बो टाई और जूतों में है और लड़की काले बैलेरीना और एक क्राउन के साथ एक सुंदर सफेद पोशाक में है।

इस वीडियो में, सबसे खास बात यह है कि रैंप पर चलते वक्त बच्चा इधर-उधर देखने लगा, जबकि बच्ची अपनी दृढ़ता के साथ आगे बढ़ती गई। इस बीच जैसे ही लड़की ने यू टर्न लिया, लड़का इधर-उधर देखने के चक्कर में अपना सिक्रोनाइजेशन खो दिया। वहीं वापस जाते वक्त लड़का अपने बायें ओर देख रहा था और गलती से लड़की के जूते पैर से निकाल दिए। इस पर लड़की रुक गई और गुस्से से लड़के की तरफ देखने लगी और फिर क्राउन को अपने सिर पर एडजस्ट किया। यह सब होने के बाद वह वापस रैंप की ओर जाने लगी। यह वीडियो बहुत दमदार है जो आप देख सकते हैं।

यहाँ दुल्हन बनने से पहले पोती जाती है कालिख, फेंकते हैं सड़े अंडे

यहाँ दिवाली के बाद मनाते हैं गोरेहब्बा पर्व, गोबर से खेलते हैं होली

VIDEO: खौलते तेल में हाथ डालकर दुकानदार करता है चिकन फ्राई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -