वायरल हो रही है व्हीलचेयर फूड डिलीवरी ब्वॉय की रुला देने वाली कहानी
वायरल हो रही है व्हीलचेयर फूड डिलीवरी ब्वॉय की रुला देने वाली कहानी
Share:

कहा जाता है अगर करना चाहो तो क्या कुछ नहीं किया जा सकता। वैसे इस बात का उदाहरण हाल ही में देखने को मिला। जी दरअसल आज हम आपको एक ऐसे युवक के बारे में बताने जा रहे हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जी दरअसल आजकल एक ऐसे ही शख्स की कहानी वायरल (Viral Story) हो रही है, जो सुर्ख़ियों में है। इस युवक ने अपने हौसले, अपने आत्मविश्वास से लोगों को प्रेरित किया है और कर रहे हैं। जी दरअसल यह कहानी है भारत के पहले व्हीलचेयर फूड डिलीवरी ब्वॉय गणेश मुरुगन की, जो अपनी व्हीलचेयर पर फूड डिलीवरी करते हैं।

जी हाँ, सुनकर आप कहेंगे कि क्या यह हो सकता है। जी दरअसल हम जिनकी बात कर रहे हैं वह चेन्नई के रहने वाले दिव्यांग गणेश मुरुगन है जिन्होंने परिस्थितियों से समझौता किए बगैर रास्ता निकाला और आत्मनिर्भरता की राह थामी। जी हाँ और अब इस समय उनकी कहानी को तेजी से शेयर किया जा रहा है। सबसे पहले इस कहानी को आईपीएस अधिकारी दीपांशु काबरा ने शेयर किया है और कैप्शन में लिखा है कि 'वे उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो मुसीबतों से लड़ने की जगह झुक जाते हैं।' उन्होंने लिखा है- 'मिलिए भारत के पहले व्हीलचेयर फूड डिलीवरी बॉय गणेश मुरुगन से।वे अपनी व्हीलचेयर पर फ़ूड डिलीवरी करते है। चेन्नई के दिव्यांग गणेश मुरुगन ने परिस्थितियों से समझौता किए बगैर रास्ता निकाला और आत्मनिर्भरता की राह थामी।वे उन सभी के लिए प्रेरणा हैं जो मुसीबतों से लड़ने की जगह झुक जाते हैं।'

वहीं दीपांशु काबरा ने अपने इस पोस्ट के कमेंट में बताया है कि ‘गणेश मुरुगन की इस खास व्हीलचेयर को आईआईटी मद्रास में एक स्टार्ट-अप द्वारा डिजाइन किया गया है। टू-इन-वन मोटर चालित व्हीलचेयर को एक बटन दबाने पर अलग किया जा सकता है और पिछला हिस्सा एक साधारण व्हीलचेयर में भी बदल जाता है। हमें चुनौतियों से निपटने का संकल्प लेना होता है, फिर रास्ते खुद बनने लगते हैं’। केवल यही नहीं बल्कि इसके अलावा उन्होंने ये भी बताया है कि स्टार्ट-अप ने अब तक 1300 व्हीलचेयर बनाए हैं। इसे चार्ज करने में 4 घंटे का समय लगता है और एक बार चार्ज करने पर यह 25 किलोमीटर का सफर तय करती है। आपको बता दें कि इस समय गणेश मुरुगन की ये प्रेरणादायक कहानी लोगों को खूब पसंद आ रही है।

29 मिनट तक बिच्छू मुद्रा में रहा ये भारतीय युवक, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड

कचोरी में निकली छिपकली, देखकर उड़े सबके होश

रेनोवेशन के लिए तोड़ी दुकान की दीवार, अंदर दिखा अनोखा नजारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -