गौरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा बनी गायों के लिए परेशानी
गौरक्षा के नाम पर होने वाली हिंसा बनी गायों के लिए परेशानी
Share:

लखनऊ। गौरक्षा के नाम पर उत्तरप्रदेश राज्य में कथित तौर पर, हिंसा की घटनाऐं होने से चोटिल गायों को उपचार के लिए, ले जाना तक लोगों के लिए परेशानी बन गया है। हालात ये हैं कि, बुलंदशहर में एक गाय के पैर में चोट लग गई थी। जब इस गाय को उपचार के लिए, चिकित्सकों के पास ले जाया गया तो, उन्होंने गाय को बरेली जाने का हवाला दिया। मगर गायों की सहायता करने वाली, ज्योति सिंह इन गायों को गौरक्षकों के डर से गायों को बरेली ले जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा सकीं।

उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, और क्षेत्र के डीएम को ट्विट किए, लेकिन इस मामले में किसी तरह की पहल नहीं हो सकी। गाय को समय पर उपचार नहीं मिलने के कारण, उसकी हालत खराब हो रही है।

हालात ये हैं कि, उसे बरेली तक ले जाने के लिए, कोई साधन उपलब्यध नहीं हो पाया है। गाय का नाम मोनी बताया जा रहा है। ज्योति सिंह पहले गुड़गांव में नौकरी करती थीं मगर, अब उन्होंने अपने गांव में जाकर जैविक खेती करने का निर्णय लिया।

इसी दौरान उन्हें एक चोटिल गाय दिखाई दी। उन्होंने गाय की मदद करने का प्रयास किया मगर, अब गाय को उपचार नहीं मिल रहा है। ज्योति सिंह बता रही हैं कि, गाय दर्द से तड़प रही है। इस मामले में ज्योति ने कहा है कि, गाय को कुछ होता है तो फिर इस हेतु सरकार जिम्मेदार होगी। ज्योति सिंह अब सोशल मीडिया पर गाय के स्वास्थ्य को लेकर अभियान चलाने में लगी हैं।

गौरक्षा के नाम पर की हत्या, गुस्साए समाज जन

जालना में 18 गायों की मौत पर बना हुआ है रहस्य

जीवन में गाय का महत्व शुरू से ही है

जू-कीपर महिला पर बाघ ने किया हमला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -