कैमरून में भड़की हिंसा
कैमरून में भड़की हिंसा
Share:

ओंदे। कैमरून के अशांत पश्चिम क्षेत्र में हिंसा भड़क उठी। इस दौरान संदिग्ध अलगाववादियों ने हमले में चार पुलिस अधिकारियों को मार दिया। हमले में पुलिस का जमकर नुकसान हुआ। दरअसल हमला अंग्रेजी भाषा के उपयोग के विरोध में हुआ। अलगाववादी लंबे समय से अंग्रजी भाषी क्षेत्र में इस भाषा के प्रयोग का विरोध कर रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार सितंबर से अब तक यहां करीब 40 लोगों की मौत हो गई। इस मामले में अधिकारियों ने कहा कि अलगाववादियों ने सशस्त्र संघर्ष अभियान प्रारंभ कर दिया है।

इस संघर्ष में बीते माह ही करीब 10 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। यहां बोको हरम का प्रभाव है जो कि आतंकी संगठन आईएसआईएस से समर्थित है। बताया गया है कि बोको हरम के हमलों में 6 वर्ष में करीब 20 हजार से अधिक लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है।

ये लोग चरमपंथ के चलते हिंसा करते हैं और लोगों पर गोलियां चलाते हैं। उन पर अल्लाह-हो-अकबर कहने के लिए दबाव बनाया जाता है। गौरतलब है कि इस तरह का अभियान 11 फरवरी से 14 फरवरी तक चलाया गया। इस अभियान के तहत सैनिकों ने अलगाववादियों के वाहनों व रसद सामग्री पर कब्जा कर लिया है। अलगाववादियों ने जो आयुध फैक्ट्रियां तैयार की थीं उन्हें समाप्त कर दिया गया है। अलगाववादियों से हथियार आदि छीने जा रहे हैं।

इस्लामिक देशों से की यरूशलम को लेकर मांग

इराक ने 38 आतंकियों को फांसी पर लटकाया

भारतीय सेना के इस ट्रिक से चकित रह गए ब्रिटेन के जवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -