प्रियंका की खूबसूरती पर इस मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- इस पर नहीं मिलते है वोट
प्रियंका की खूबसूरती पर इस मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- इस पर नहीं मिलते है वोट
Share:

नई दिल्ली : कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने जबसे अपनी बहन प्रियंका गांधी को कांग्रेस महासचिव नियुक्त किया है, तबसे ही भाजपा समेत सभी विपक्षी दल एकाएक कांग्रेस अध्यक्ष और प्रियंका पर हमले बोल रहे हैं. वहीं अब प्रियंका गांधी पर बिहार के एक मंत्री ने विवादित बयान दिया हैं. 

प्राप्त मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बिहार सरकार में मंत्री विनोद नारायण झा ने प्रियंका गांधी की राजनीति में एंट्री पर विवादित बयान देते हुए उनकी सुंदरता को लेकर कहा कि खूबसूरत चेहरों के आधार पर वोट नहीं मिलते हैं. उन्होंने आगे कहा कि  प्रियंका गांधी रॉबर्ट वाड्रा की पत्नी हैं जिनपर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं और वे बहुत सुंदर हैं लेकिन राजनीति में उन्होंने कुछ हासिल नहीं किया है. अतः सुंदरता के कारण वोट नहीं दिए जाते हैं.

आपको बता दें कि इससे पहले लोकसभा स्पीकर सुमित्रा महाजन ने भी प्रियंका को लेकर बयान दिया था. उन्होंने कहा था कि प्रियंका अच्छी महिला हैं, राहुल जी ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह अकेले राजनीति नहीं कर सकते हैं, लिहाजा उन्होंने प्रियंका गांधी की सहायता ले ली है. हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव के नजदीकी को देखते हुए अपनी बहन प्रियंका को  कांग्रेस महासचिव का पद सौंपा हैं. 

आरक्षण को लेकर नीतीश कुमार ने केंद्र को दी ऐसी नसीहत

इस एक्ट्रेस ने सनी लियोनी से की प्रियंका गांधी की तुलना, किया बेहद भद्दा कमेंट

डूबती नैया को पार लगाएंगे राहुल, आज भुवनेश्वर में करेंगे चुनावी शंखनाद

मुश्किलों में घिरे हरियाणा के पूर्व सीएम, घर पर पड़े CBI के छापे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -