शादी, अफेयर, रेखा, बहुत अनोखी थी विनोद मेहरा की प्रेम जीवनी लेकिन अंत...
शादी, अफेयर, रेखा, बहुत अनोखी थी विनोद मेहरा की प्रेम जीवनी लेकिन अंत...
Share:

बॉलीवुड में अपने बेहतरीन अंदाज के लिए मशहूर होने वाले विनोद मेहरा अब इस दुनिया में नहीं है। उनका निधन 30 अक्टूबर यानी आज ही के दिन साल 1990 में हुआ था। विनोद ने अपने अभिनय के दम पर फिल्म इंडस्ट्री में एक खास जगह जरूर बनाई थी जो आज भी लोग भुला नहीं पाए हैं। आज भी उनकी अदाकारी को पसंद किया जाता है। विनोद को बड़े रोल अधिक नहीं मिले लेकिन उन्होंने कभी भी छोटे रोल्स निभाने से भी इंकार नहीं किया।

उन्होंने अपने अभिनय से हमेशा लोगों का दिल जीता। विनोद ने साल 1958 में फिल्म रागिनी में काम किया था और यहीं से शुरू हुआ था उनका फ़िल्मी करियर। वह लाल पत्थर, अमर प्रेम, अनुराग, कुंवारा बाप और अर्जुन पंडित जैसी फिल्मों में नजर आए और उनके हर किरदार को बहुत पसंद किया गया था। कहा जाता है विनोद मेहरा का नाम एक थी रीटा फिल्म की एक्ट्रेस मीना ब्रोका संग जुड़ा था। उस समय दोनों का प्यार काफी चर्चाओं में रहा था और उसके बाद दोनों ने 70s में शादी कर ली। कहते हैं शादी के कुछ समय बाद ही विनोद मेहरा को पहला हार्ट अटैक आया था और उसके बाद दोनों का रिश्ता टूट गया। मीना ब्रोका से अलग होने के बाद विनोद मेहरा के जीवन में आईं बिंदिया गोस्वामी।

कहते हैं दोनों लिव इन में रहने लगे लेकिन फिर ज्यादा समय तक दोनों साथ नहीं रह सके। बिंदिया के बाद विनोद के जीवन में आईं रेखा। कहा जाता है दोनों ने दुनिया से छुपकर शादी कर ली थी लेकिन विनोद की माँ ने रेखा को भगा दिया था। विनोद की माँ ने रेखा के साथ अच्छा बर्ताव नहीं किया और इस कारण उनका रिश्ता भी टूट गया। वैसे आगे का जीवन विनोद मेहरा ने अकेले बिताया और फिर उनकी मौत हो गई।

निकिता मर्डर केस में चुप बैठे स्टार्स पर भड़कीं कंगना, कहा- 'इनके मुंह क्यों सिले हुए हैं'

केरल स्वर्ण तस्करी केस: सीएम आवास के बाहर युथ कांग्रेस का प्रदर्शन, मांग रहे CM का इस्तीफा

असम में 2 नवंबर से खुलेंगे स्कूल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -