3 शादियों के चलते मशहूर हुए थे विनोद मेहरा, रेखा संग जुड़ा था नाम
3 शादियों के चलते मशहूर हुए थे विनोद मेहरा, रेखा संग जुड़ा था नाम
Share:

बॉलीवुड में 70-80 के दशक में चॉकलेटी हीरो के तौर पर मशहूर अभिनेता विनोद मेहरा का जन्म आज ही के दिन हुआ था। उन्होंने फिल्म रागिनी में किशोर कुमार के बचपन का किरदार निभाकर फ़िल्मी दुनिया में अपनी पहचान बना ली। इस फिल्म से उन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा था और इस फिल्म के बाद वह लगातार फिल्मों में आने लगे। आप सभी को बता दें कि विनोद मेहरा का जन्म 13 फरवरी 1945 को पंजाब के अमृतसर में हुआ था और उस दौर में विनोद मेहरा की दीदी शारदा फिल्मों में सह अभिनेत्री की भूमिकाएं निभाया करती थीं।

कहा जाता है विनोद मेहरा की उम्र उस समय महज 13 साल की थी जब उन्हें फिल्म 'रागिनी' में एक बाल कलाकार के रूप में काम करने का मौका मिला था। उसके बाद उन्होंने बेहतरीन फिल्मों में काम किया और सुपरहिट हो गए। हालाँकि निजी जीवन के चलते वह ज्यादा दिनों तक जी न सके और 45 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। विनोद मेहरा अपनी 3 शादियों की वजह से काफी चर्चा में रहे। आप सभी को बता दें कि विनोद मेहरा ने बतौर एक्टर अपने करियर की शुरुआत 1971 में फिल्म 'एक थी रीता' से की। वहीं दूसरी तरफ विनोद मेहरा के फिल्मी करियर की गाड़ी रफ्तार से चल ही रही थी कि उनकी मां को अब उनकी शादी की चिंता सताने लगी।

ऐसे में विनोद ने उनकी पसंद की लड़की मीना ब्रोका से शादी भी कर ली। हालाँकि उस दौर में विनोद मेहरा और रेखा की नजदीकियां और रोमांस की चर्चाएं बॉलीवुड में आने लगीं। साल 1978 में आई घर फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री देखने लायक थी और इस फिल्म के बाद दोनों अक्सर साथ दिखाई देने लगे। कहा जाता है उस दौर में रेखा-विनोद की शादी की अफवाहें भी खूब उड़ी थीं। हालाँकि शादी की बात से रेखा ने साफ इनकार कर दिया था। यह भी कहा जाता है कि रेखा से शादी के बाद विनोद उन्हें अपने घर ले गए थे हालाँकि विनोद की माँ ने उन्हें चप्पल से पीटकर भगा दिया था।

बधाई दो देखकर रो पड़ा ट्रांसजेंडर, कही ये बात

लड़की के साथ भूमि को रोमांस करते देख क्या थी माँ की प्रतिक्रिया, एक्ट्रेस ने बताया

मृणाल को छोड़कर भाग गया उनका बॉयफ्रेंड, वजह सुनकर हंस पड़ेंगे आप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -