Birthday Special : फिल्मों को छोड़कर किया आश्रम मे काम
Birthday Special : फिल्मों को छोड़कर किया आश्रम मे काम
Share:

पेशावर मे 6 अक्टूबर 1946 को जन्मे विनोद खन्ना का आज जन्मदिन है। विनोद खन्ना के पिताजी केमिकल और टेक्सटाइल का बिजनेस करते थे। विनोद खन्ना के परिवार मे पाँच भाई बहन है उनका एक भाई और तीन बहने है। आजादी के बाद से विनोद खन्ना और उनका पूरा परिवार मुंबई मे रहता है। विनोद खन्ना बहुत ही शर्मीले किस्म के इंसान है। जब वे स्कूल मे पढ़ते थे तब भी बहुत शर्मीले हुआ करते थे। 

स्कूल के समय उनकी टीचर ने उन्हे नाटक मे अभिनय करने के लिये बोला और उन्हे उस नाटक मे अभिनय कर के इतना अच्छा लगा कि उन्होने बड़े होकर एक्टर बनना सोचा। विनोद खन्ना ने अपनी पढ़ाई बोर्डिंग स्कूल से की है। विनोद खन्ना ने जब 'सोलवां साल' और 'मुगल-ए-आज़म' फिल्मे देखी तो उनका एक्टिंग करने का और हौसला बढ़ गया। इन फिल्मों का उन पर बहुत असर हुआ था। 

फिल्मों मे काम करने को लेकर विनोद खन्ना के पिता बिलकुल खिलाफ थे। उन्होने विनोद खन्ना को मना कर दिया था फिल्मों मे काम करने से। लेकिन विनोद खन्ना ने हार नहीं मानी उन्होने अपने पिताजी को मनाया और फिल्मों मे काम करना शुरू कर दिया। फिल्म इंडस्ट्री मे आने के बाद विनोद खन्ना ने बहुत मेहनत की और अपनी अच्छी जगह बनाई। विनोद खन्ना के पसंदीदा कलाकार राजेश खन्ना है। 

सुनील दत्त ने अपने भाई को लांच करने के लिये 'मन का मीत' फिल्म बनाई थी। इस फिल्म मे सुनील ने विनोद खन्ना को विलेन के रोल के लिये चुना था। फिल्म मे काम करने के बाद विनोद खन्ना को सब ने पसंद किया और फिर इसके बाद उन्हे अच्छी फिल्मे मिलने लग गई। विनोद खन्ना ने मल्टीस्टार फिल्मों मे भी काम किया है। 'मेरे अपने' फिल्म मे काम करने के बाद विनोद खन्ना को बहुत चर्चा मिली है। 

विनोद खन्ना ने अमिताभ बच्चन के साथ खून पसीना,अमर अकबर एंथोनी,हेराफेरी जैसी सुपरहिट फिल्मे की है। 1982 मे विनोद खन्ना ने फिल्म इंडस्ट्री को बाय बाय बोल दिया और अपने गुरु के चरणो मे चले गए। वहा उन्होने बहुत काम भी किया। विनोद खन्ना की पत्नी का नाम गीतांजली है। विनोद ने फिल्म इंडस्ट्री छोड़ दी थी इस बात से वे बहुत नाराज हो गई थी और दोनों ने एक दूसरे से तलाक भी ले लिया। विनोद खन्ना के दो बेटे भी है अक्षय और राहुल। 

1990 मे विनोद ने फिर से शादी कर ली उनकी दूसरी पत्नी का नाम कविता है। कविता से उन्हे एक बेटा और एक बेटी है। फिल्मों की याद ने विनोद को वापस फिल्मों मे काम करने के लिये बुला लिया 'इंसाफ' फिल्म से उन्होने बॉलीवुड मे फिर से एंट्री ली। विनोद खन्ना ने सलमान खान के साथ भी बहुत सी फिल्मे की है। विनोद खन्ना बहुत ही स्टाइलिश अभिनेता थे। विनोद खन्ना अभिनेता होने के साथ एक अच्छे राजनेता भी है। 1999 मे विनोद खन्ना को फिल्मफेयर लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी मिल चुका है।     

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -