6 सालों तक दुनिया से विनोद खन्ना ने छुपाया था ये राज, अचानक हो गए थे गायब
6 सालों तक दुनिया से विनोद खन्ना ने छुपाया था ये राज, अचानक हो गए थे गायब
Share:

अपने दमदार अभिनय और अपने अंदाज के लिए मशूहर होने वाले विनोद खन्ना का जन्म आज ही के दिन हुआ था। विनोद खन्ना का जन्म 6 October, 1946 को पाकिस्तान में हुआ था और अब वह इस दुनिया में नहीं है। विनोद ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दीं जो आपने देखी ही होंगी। अभिनेता से आध्यात्म और फिर राजनीति जीवन जीने वाले विनोद खन्ना का सफर काफी दिलचस्प रहा। आप सभी को बता दें कि विनोद खन्ना का जीवन काफी दिलचस्प रहा और वह पहले बॉलीवुड में छाए और फिर अचानक ही वह आध्यात्मिक यात्रा पर ओशो के पास चले गए।

विनोद ने आध्यात्मिकता की तरफ जानें का फैसला उस समय लिया जब उनका करियर बुलंदियों पर था। उस दौर में उनके इस कदम से सभी हैरान थे लेकिन कुछ ही समय बाद विनोद लौट आए। आप सभी को जानकर हैरानी होगी कि वापसी के बाद उनका करियर एक बार चल निकला था लेकिन किसी को ऐसी उम्मीद नहीं थी। वहीं लौटने के बाद विनोद खन्ना ने अभिनय किया और फिर राजनीति में भी अपना हाथ आज आजमाया।

देखते ही देखते वह एक राजनेता बने और सभी के दिलों में बस गए। विनोद खन्ना की अचानक हुई मौत ने उनके परिवार और उनके फैंस दोनों को ही बुरी तरह से तोड़कर रख दिया था। विनोद काफी सालों से कैंसर से जूझ रहे थे और उन्होंने अपने कैंसर की बात लगभग 6 सालों तक सबसे छुपा कर रखी थी। वह कैंसर का इलाज करवा रहे थे लेकिन उसी कैंसर के कारण उनका निधन हो गया। विनोद ने अपने करियर में कई सुपरहिट फ़िल्में दी और आज उनके ना होने पर भी लोग उन्हें भुला नहीं पाए हैं।

आर्यन संग गिरफ्तार अरबाज़ के पिता ने दिया चौकाने वाला बयान!

रिलीज हुआ फिल्म सनक का ट्रेलर, धमाकेदार अंदाज में दिखे विद्युत जामवाल

आर्यन खान ड्रग्स केस में हुआ नया खुलासा, NCB के हाथ लगी बड़ी जानकारी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -