राजनेता से लेकर बॉलीवुड में अभिनय तक अपना लक आजमा चुके है विनोद कांबली
राजनेता से लेकर बॉलीवुड में अभिनय तक अपना लक आजमा चुके है विनोद कांबली
Share:

पूर्व क्रिकेटर कहें, अभिनेता कहें या फिर राजनेता तीनों ही फील्ड में वे अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं विनोद कांबली की। आज 18 जनवरी को अपना 49वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे है। विनोद कांबली को जहां क्रिकेट के लिए खासतौर से जाना जाता है, वहीं वे राजनीति और सिनेमा में भी अपनी असफल पारी खेल चुके हैं। वे लोक भारती पार्टी के सक्रीय कार्यकर्ता रह चुके हैं और 2009 में मुंबई से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुके हैं, लेकिन हार गए थे।

इसके अलावा वे बॉलीवुड फिल्म 'अनर्थ' और 'पल-पल दिल के पास' में अभिनय भी कर चुके हैं, लेकिन वे वहां भी सफल नहीं हो पाए। दूरदर्शन के जरिए वे छोटे परदे पर मिस इंडिया नाम के सीरियल में दिखाई दे चुके है। आज अगर कोई उन्हें क्रिकेट के अलावा सबसे ज्यादा जानता है, तो एक न्यूज चैनल पर आने वाले क्रिकेट विश्लेषण प्रोग्राम के लिए। वैसे, आपको बता दें कांबली क्रिकेट, राजनीति और सिनेमा में भले ही अनलकी रहे हों, लेकिन निजी जिंदगी में काफी लकी रहे हैं। इसका सबूत है उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट कांबली, जिन्हें देखकर हर कोई बस देखता ही रह जाता है।

शादी से पहले एंड्रिया की पहचान बतौर एक फैशन मॉडल थी, 2006 में उन्होंने विनोद कांबली से शादी की । गौरतलब है कि कांबली की पहली पत्नी नोएला भी खूबसूरती में कोई कम नहीं थीं, उनकी पहली शादी तलाक पर जाकर ख़त्म हुई थी। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बीते वर्ष पूर्व भारतीय क्रिकेटर एवं अभिनेता विनोद कांबली ठगी का शिकार हो गए थे। जालसाजों ने उन्हें एक लाख से भी अधिक रुपये की चपत लगा दी। बांद्रा पुलिस स्टेशन में एक अनजान शख्स के विरुद्ध FIR भी दर्ज हो गई थी। केवाईसी अपडेट (KYC update) के नाम पर विनोद कांबली से 1,13,998 रुपये के ठगी हुई थी।

पुलिस ने वापस दिलाए पैसे: हम बता दें कि बांद्रा पुलिस को जैसे ही शिकायत मिली उसने साइबर पुलिस और बैंक की सहायता से पैसों का लेनदेन रिवर्स करने का काम भी कर लिया था। अब पुलिस उस अकाउंट होल्डर की डिटेल निकालने में लगी है, जिसके खाते में पैसे ट्रांसफर कर दिए गए थे।

अपनी फिल्म की शूटिंग के दौरान एक बार फिर महाकाल मंदिर पहुंची सारा अली खान

फैंस के लिए अच्छी खबर: स्वर कोकिला की सेहत में आ रहा है सुधार

अजय देवगन से लेकर शत्रुघ्न तक इन कलाकारों ने भोजपुरी इंडस्ट्री में दिखाया अपना दमखम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -