विनायक चतुर्थी के दिन जरूर पढ़े यह कथा
विनायक चतुर्थी के दिन जरूर पढ़े यह कथा
Share:

हर साल मनाई जाने वाली गणेश चतुर्थी आज है। आप सभी को बता दें कि इस चतुर्थी के नवरात्र में पड़ने के कारण यह बहुत शुभ बताई जा रही है। ऐसे में आप सभी जानते ही होंगे कि आज की चतुर्थी को अंगारकी- विनायक चतुर्थी कहा जा रहा है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं आज विनायक चतुर्थी की कथा।

विनायक चतुर्थी की कथा- पौराणिक कथा के अनुसार, एक समय की बात है। राजा हरिश्चंद्र के राज्य में एक कुम्हार था। वह अपने परिवार का पेट पालने के लिए मिट्टी के बर्तन बनाता था। किसी कारणवश उसके बर्तन सही से आग में पकते नहीं थे और वे कच्चे रह जाते थे। अब मिट्टी के कच्चे बर्तनों के कारण उसकी आमदनी कम होने लगी क्योंकि उसके खरीदार कम मिलते थे। इस समस्या के समाधान के लिए वह एक पुजारी के पास गया। पुजारी ने कहा कि इसके लिए तुमको बर्तनों के साथ आंवा में एक छोटे बालक को डाल देना चाहिए। पुजारी की सलाह पर उसने अपने मिट्टी के बर्तनों को पकाने के लिए आंवा में रखा और उसके साथ एक बालक को भी रख दिया। उस दिन संकष्टी चतुर्थी थी।

बालक के न मिलने से उसकी मां परेशान हो गई। उसने गणेश जी से उसकी कुशलता के लिए प्रार्थना की। उधर कुम्हार अगले दिन सुबह अपने मिट्टी के बर्तनों को देखा कि सभी अच्छे से पक गए हैं और वह बालक भी जीवित था। उसे कुछ नहीं हुआ था। यह देखकर वह कुम्हार डर गया और राजा के दरबार में गया। उसने सारी बात बताई।फिर राजा ने उस बालक और उसकी माता को दरबार में बुलाया। तब उस महिला ने गणेश चतुर्थी व्रत के महात्म का वर्णन किया। इस घटना के बाद से लोग अपने परिवार और बच्चों की कुशलता के लिए चतुर्थी व्रत रखने लगे।

विनायक चतुर्थी के दिन भूल से भी ना करें ये गलतियां वरना बर्बाद हो जाएगा सब कुछ

आज है विनायक चतुर्थी, जानिए शुभ मुहूर्त-पूजा विधि और मंत्र

शत्रु से लेकर असाध्य रोग तक हर मनोकामना के लिए है हनुमान जी के अलग-अलग मंत्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -