प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, बोले- 'सिर कटेगा, पेड़ नहीं...'
प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतरे ग्रामीण, बोले- 'सिर कटेगा, पेड़ नहीं...'
Share:

रांची: झारखंड में 6 पेड़ों के कटने पर एक गांव के रहवासी प्रशासन के विरुद्ध उतर आए। घटना खूंटी जिले के टोड़ांगकेल की है। वहां 6 आम के वृक्ष ग्रामीणों के इंकार करने के बाद भी प्रशासन ने काट दिए, जिसके विरुद्ध गांववाले सड़कों पर उतर आए। विरोध बढ़ता देख प्रशासन को गांव को छावनी में परिवर्तित करना पड़ा। प्रशासन से लिखित में लेने के पश्चात् ही ग्रामीण सड़कों से हटे। विरोध कर रहे लोगों का कहना था कि सिर कटेगा, लेकिन पेड़ नहीं कटने देंगे।

वही विरोध कर रहे ग्रामीणों के हाथों में जीवन बचाओ, वृक्ष काटना बंद करो, पर्यावरण को बचाना है, जैसे नारों के पोस्टर थे। दरअसल, टोड़ांगकेल गांव में 6 विशाल आम के वृक्ष प्रशासन ने काट दिए थे। इस बात से गांववालों में नाराजगी थी। इस बात को ही लेकर 1 फरवरी को गांववाले सड़कों पर उतर आए। इसके पहले लोगों ने बाकायदा प्रशासन को चेतावनी दी थी। मगर उनकी अर्जी की अनदेखी करने पर वे भड़क गए। 

वही पुलिस एवं प्रशासन का विरोध करने के लिए बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए थे। इनमें महिलाएं भी सम्मिलित थीं। लोगों ने बकायदा रैली निकालकर प्रशासन के वृक्ष काटने का विरोध किया। रैली में सम्मिलित लोगों को समझाने के लिए SDO सैयद रियाज अहमद, DSP अमित कुमार, LRDC जितेन्द्र मुण्डा, कार्यपालक पदाधिकारी तथा सीओ सभी को आना पड़ा। SDO ने बताया कि फिलहाल निर्माण कार्य तथा पेड़ कटाई पर प्रशासन ने पाबंदी लगा रखी है जिससे जिले में लॉ एंड आर्डर के हालात शांतिपूर्ण तथा सामान्य बने रहे।

अचानक हिलने लगा सड़क पर पड़ा लावारिस सूटकेस, खोलते ही फ़टी रह गई लोगों की आँखे

नहीं रही आजादी की लड़ाई देखने वाली अनीश फातमा

उत्तराखंड से लेकर दिल्ली तक इन राज्यों में बारिश ने बढ़ाई आफत, IMD ने जारी की चेतावनी

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -