इस गांव का नाम है- 'snapdeal.com नगर'
इस गांव का नाम है- 'snapdeal.com नगर'
Share:

शिवनगर ​: snapdeal.com ये नाम हर किसी को पता होगा। यह एक ऑनलाइन मार्केट प्लेस है। लेकिन क्या आप सोच सकते है कि ये किसी गांव का नाम है। उतर प्रदेश के एक गांव का नाम है- snapdeal.com नगर। यह नाम यूं ही नही पड़ा है, इसके पीछे भी एक कहानी है, जो आपको खुशियां तो देगी, लेकिन साथ ही अचंभे में भी डाल देगी। इस बात की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को भी नही है।

उतर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के शिवनगर गांव के आस-पास का इलाका अब इसी नाम से जाना जाता है। गांव के मुख्य द्वार पर इस नाम का बोर्ड भी लगा है। यह पहली बार है जब किसी गांव का नाम ही किसी ई-कॉमर्स कंपनी के नाम पर रख दिया गया है।

दरअसल इस गांव में पानी की भारी किल्लत है। लोग पानी लाने के लिए दूर-दूर तक जाते है। snapdeal ने यहां 3 लाख 25 हजार रुपए खर्च कर 15 हैंडपंप लगवाए। इन हैंडपंपों पर snapdeal का नाम भी लिखा हुआ है। कंपनी हर साल अपने लाभांश का कुछ हिस्सा सामाजिक कार्यो में लगाती है। इसके बाद गांव वालों ने snapdeal.com का आभार व्यक्त करने के लिए गांव का नाम शिवनगर से बदलकर snapdeal.com नगर रख दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -