बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाएगी इस मशहूर अभिनेता की फिल्म, दुनिया देखेगी फिल्म का जलवा
बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाएगी इस मशहूर अभिनेता की फिल्म, दुनिया देखेगी फिल्म का जलवा
Share:

बीते सौ वर्षों में भारतीय जगत के कई स्टार्स ने अपने नाम का परचम पुरे विश्व में लहराया है। इस सूचि में एक और नाम जुड़ने जा रहा है कन्नड़ फिल्म अभिनेता किच्चा सुदीप का। जो अपनी आगामी फिल्म विक्रांत रोना को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। इस मूवी की बात करें तो ये कन्नड़ अभिनेता की पहली मेगा बजट मूवी है जिसे कोरोना के कहर के मध्य ही शूट किया गया। अब अभिनेता किच्चा सुदीप अपनी इस मूवी की कुछ झलकियां पुरे विश्व के सामने पेश करने जा रहे हैं। इसके लिए दक्षिण अभिनेता ने मेगा प्लान बनाया है। जिसके तहत फिल्म मेकर मूवी का टाइटल लोगो तथा 180 सेकंड की झलकियां विश्व की सबसे ऊंची इमारत - बुर्ज खलीफा पर प्रदर्शित करने वाले हैं। ये मेगा कार्यक्रम 31 जनवरी को लॉन्च होगा। 

इंट्रेस्टिंग बात ये है कि इसी दिन किच्चा सुदीप फिल्म इंडस्ट्री में अपने 25 वर्ष पूरे करने जा रहे हैं। जिसके लिए दुबई में उनके फिल्म सफर को दिखाया जाने वाला है। इस मूवी के डायरेक्टर अनूप भंडारी ने कहा, 'बतौर फिल्म मेकर, आप हमेशा सर्वश्रेष्ठ के साथ कार्य करना चाहते हैं, तथा जब हम सेट पर सुदीप सर के साथ रहते थे, उस वक़्त सेट का माहौल काफी अद्भुत होता था। मेरे लिए यह बेहद ही अलग एक्सपीरियंस रहा। उनकी मौजूदगी ने विक्रांत रोना के कैनवास को और भी बड़ा बना दिया। 

वही बुर्ज खलीफा पर विक्रांत रोना का टाइटल लोगों के सामने लॉन्च करने का एहसास बेहद सुखद है। सुदीप के 25 वर्ष के सफर का भाग बनना तथा बुर्ज खलीफा पर इसे बताना और भी यादगार लम्हा होने वाला है। मैं और मेरी टीम इस लम्हे की बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।' 

जया अहसन और कोनिका बनर्जी की टीम ने सौकर्या घोषाल के साथ किया काम

सब्यसाची चक्रवर्ती फिर निभाएंगे जासूस की भूमिका

आज है 'राष्ट्रीय बालिका दिवस', जानिए किसने की थी इसे मनाने की शुरुआत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -