ऐसे लेखा दिव्येश्वरी से विजयाराजे बनी 'राजमाता', पुण्यतिथि पर जानिए उनसे जुड़ा ये किस्सा
ऐसे लेखा दिव्येश्वरी से विजयाराजे बनी 'राजमाता', पुण्यतिथि पर जानिए उनसे जुड़ा ये किस्सा
Share:

ग्वालियर: भाजपा के पूर्ववर्ती संगठन भारतीय जनसंघ की कद्दावर नेता रहीं राजमाता विजया राजे सिंधिया की आज (25 जनवरी) पुण्यतिथि है। उनका जन्म 12 अक्टूबर 1919 को सागर में हुआ था। जीवाजीराव सिंधिया से 1941 में उनकी शादी हुई। दोनों के 3 बच्चे हुए-एक बेटा माधव राव सिंधिया एवं 4 बेटियां पद्मावती राजे, ऊषा राजे, वसुंधरा राजे एवं यशोधरा राजे। 

राजमाता का सही नाम लेखा दिव्येश्वरी देवी था। विजयाराजे का राजनीति में आना ही किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं था। उनके राजनीति में आने की वजह से अपने पति जीवाजीराव को सरकार के गुस्से से बचाना था। 1957 के चुनाव से पहले ग्वालियर महत्वपूर्ण क्षेत्र इसलिए था, क्योंकि यहां 8 लोकसभा एवं 60 विधानसभा सीटें थीं। यहां हिंदू महासभा का गढ़ बन चुका था तथा 1962 के चुनावों में जीवाजीराव सिंधिया का समर्थन इस संगठन को मिल गया। यह गठजोड़ कांग्रेस को रास नहीं आ रहा था। वहां से निरंतर ऐसे संदेश भेजे जा रहे थे, जो ग्वालियर के जीवाजीराव के पति के लिए भविष्य में खतरनाक साबित हो सकते थे, किन्तु जीवाजी अपने घुड़दौड़ के शौक में मसरूफ थे। विजयाराजे ने खतरे को भांपकर दिल्ली का रुख किया तथा नेहरू से मुलाकात कर बताया कि महाराज कांग्रेस के विरोधी नहीं हैं।

राजमाता की जिंदगी के कुछ अनसुन्ने पहलु:- 
* नौ वर्ष की आयु में मां को खोया।
* उनकी कस्टडी के लिए उनके पिता एवं नानी भिड़े। नानी ने ही उनकी परवरिश की।
* पिता ने उनसे सिर्फ 6 वर्ष बड़ी लड़की से दूसरी शादी कर ली।
* उनके पति जीवाजी का निधन बमुश्किल 45 साल की उम्र में हो गया था।
* उनकी बड़ी बेटी युवावस्था में ही नहीं रहीं। इकलौते बेटे के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चला। मां-बेटे के बीच कई आरोप प्रत्यारोप ओछे स्तर तक भी पहुंचे और वसीयत में ​उन्हें लिखना पड़ा कि बेटा अंतिम संस्कार नहीं करेगा।
* इंदिरा गांधी के वक़्त में लगी इमरजेंसी में पुलिस अत्याचारों के लिए भी राजमाता ने माधवराव पर गंभीर आरोप लगाए थे।

इंदौर में रोहित-गिल की जोड़ी ने मचाया धमाल, न्यूजीलैंड के खिलाफ दोनों ने जड़ा शतक

'मुसलमानों के नहीं BJP के मार्केटिंग मैनेजर हैं ओवैसी', प्रवीण तोगड़िया का बड़ा बयान

भूकंप के झटकों से हिली दिल्ली-NCR की धरती

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -