बीजेपी की विजय शंखनाद रैली आयोजित
बीजेपी की विजय शंखनाद रैली आयोजित
Share:

लखनऊ : उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चुनाव प्रचार किया जा रहा है। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के समर्थन में 27 फरवरी को विजय शंखनाद रैली हुई। जनपद मऊ में विजय शंखनाद रैली का आयोजन किया गया। उक्त रैली का आयोजन भव्य पैमाने पर किया गया। माना जा रहा है कि इस रैली का उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार अभियान पर जोरदार असर होगा।

गौरतलब है कि पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा का प्रचार करने से कई विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा मजबूत हुई है ऐसे में चुनावी परिणामों के पहले भाजपा की विजय शंखनाद रैली यह साइकोलाॅजी डेवलप कर सकती है कि भाजपा उत्तरप्रदेश में जीत सकती है। मऊ की रैली में केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह, मनोज सिन्हा, राम कृपाल यादव, अर्जुन मेघवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष, सुरेश राणा सहित बड़े पैमाने पर भारतीय जनता पार्टी के नेता इस रैली में शामिल हुए।

दूसरी ओर चुनावी दौर में मुख्यमंत्री अखिलेश यादव देवरिया और गोरखपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। यहां उनकी जनसभाऐं आयोजित हुईं। वे देवरियार में प्रातः 11.20 बजे चुनावी रैली की तो दूसरी ओर सीएम अखिलेश यादव गोरखपुर जनपद में विधानसभा क्षेत्र चिल्लूपार से प्रत्याशी राम भुआल निषाद के लिए 12.15 बजे चीनी मिल के मैदान, धुरियापार में और दोपहर 1.05 बजे विधानसभा क्षेत्र बासगांव से प्रत्याशी शारदा देवी के लिए सर्वोदय किसान इंटर काॅलेज, कोड़ीराम में दोपहर 2 बजे विधानसभा क्षेत्र चैरीचोरा से प्रत्याशी मनुराजन यादव हेतु सरैया राजकीय कन्या इंटर काॅलेज मैदान, सरदार नगर में जनसभा को संबोधित किया। सीएम अखिलेश यादव शाम करीब 4.15 बजे गोरखपुर क्षेत्र में पहुंचे और वहां पर प्रत्याशियों के पक्ष में जनसभा की गई।

यूपी चुनाव: पांचवे चरण में हुआ 57.36 फीसदी मतदान

PM छूकर देख लें बिजली के तार, पता चल जाएगा बिजली है या नहीं

सांसद डिंपल यादव की सभा में मचा हंगामा, कहा भैया को दूंगी आपके नाम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -