माल्या की मुश्किलें बढ़ी, जल्द आरोप पत्र दाखिल करेगी सीबीआई
माल्या की मुश्किलें बढ़ी, जल्द आरोप पत्र दाखिल करेगी सीबीआई
Share:

नई दिल्ली। भारत की विभिन्न बैंकों से तक़रीबन 10 हजार करोड़ रुपए का कर्जा ले कर भागने वाले भगोड़े आरोपी विजय माल्या की अब इस मामले में जल्द ही मुश्किलें बढ़ने वाली है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने हाल ही में घोसना की है कि वो जल्द ही भगोड़े आरोपी विजय माल्या के खिलाफ  आरोपपत्र दाखिल कर सकती है।

केरल बाढ़: मुख्यमंत्री ने किया दुनिया भर के मलयालियों का आह्वान, कहा एक महीने का वेतन पीड़ितों के लिए दें


केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की ओर से हाल ही में जारी किये गए एक बयान के मुताबिक सीबीआई एक महीने के अंदर-अंदर भगोड़े आरोपी कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल कर सकती है। सीबीआई के मुताबिक इस आरोप पत्र में वो कई  बैंक अधिकारियों के नाम भी शामिल करने का विचार कर रही है जिनपर माल्या की कंपनी की स्थिति जाने बिना ही इतना बड़ा लोन देने और ऐसे ही दूसरे मामलो में माल्या की मदद करने का आरोप है। 

देश के लुटेरे बने देश के दामाद !


आपको बता दें कि  भगोड़े आरोपी कारोबारी  विजय माल्या और उसकी कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस पर लम्बे समय से विभिन्न बैंकों का 6 हजार करोड़ से ज्यादा का कर्ज था। लेकिन माल्या ने इतने सालों में इस कर्ज की कोई किश्त नहीं चुकाई थी।  इस वजह से इस कर्ज की ब्याज राशि समेत माल्या की कूल देनदारी 10 हजार करोड़ रुपए से अधिक हो गई है। इस मामले के सामने आने के बाद से माल्या भारत छोड़ कर भाग गया था और अभी वो लंदन में रह रहा है। 


ख़बरें और भी 

 

भागा नहीं था, बल्कि भारत छोड़ने से पहले वित्त मंत्री से मिल कर गया था : विजय माल्या

 

मलयालम नॉवेल पर बैन लगाने की याचिका सुप्रीम कोर्ट में ख़ारिज

 

विजय माल्या की अब खैर नहीं, होगी अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -