माल्या की कारें होंगी 14 लाख में नीलाम
माल्या की कारें होंगी 14 लाख में नीलाम
Share:

मुंबई : भारतीय बैंकों के 9 हजार करोड़ रूपए का कर्ज न देते हुए विदेश चले गए उद्योगपति विजय माल्या की 8 कारें नीलाम करने के आदेश दे दिए गए हैं। स्टेट बैंक आॅफ इंडिया ने इन कारों की कीमत 14 लाख रूपए रखी है। हालांकि ये कारें किंगफिशर हाउस के बैकयार्ड में हैं। अब इन कारों को अधिग्रहित करने की तैयारी की जा रही है। कारों की नीलामी 25 अगस्त को होगी। नीलामी का कार्य एसबीआई की मर्चेंट बैंकिंग आर्म एसबीआईसीएपी द्वारा किया जाएगा।

नीलामी में शामिल होने के लिए खरीददारों को कार की कीमत के 10 प्रतिशत की राशि का भुगतान करना होगा। रजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 23 अगस्त रखी गई है। रजिस्ट्रेशन फीस 2 हजार रूपए है। करों को 29 जुलाई से 5 अगस्त तक उपलब्ध रखा जाएगा। इसके पूर्व एसबीआई ने किंगफिशर हाउस की नीलामी भी कर दी थी। हालांकि किंगफिशर हाउस बिक नहीं पाया।

गौरतलब है कि विजय माल्या से 535 करोड़ रूपए वसूलने के लिए सर्विस टैक्स विभाग ने प्राइवेट जेट नीलाम किया था। विभाग को माल्या के जेट की नीलामी से 150 करोड़ रूपए मिलने की उम्मीद भी थी। 260 करोड़ रूपए की कीमत के एयरबस 319 सीजे प्राइवेट जेट को ई - आॅक्शनिंग में केवल एक खरीददार ही मिल सका था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -