नीलाम हुआ विजय माल्या का किंगफ़िशर हाउस, 4 साल और 9 नीलामी के बाद हुई बिक्री
नीलाम हुआ विजय माल्या का किंगफ़िशर हाउस, 4 साल और 9 नीलामी के बाद हुई बिक्री
Share:

नई दिल्ली: बैंकों का हजारों करोड़ रुपया लेकर कई वर्षों से फरार चल रहे शराब कारोबारी विजय माल्या का किंगफिशर हाउस आखिरकार नीलाम हो ही गया है। डेब्ट रिकवरी ट्रिब्यूनल बेंगलुरु ने किंगफिशर हाउस को 52.25 करोड़ रुपए में नीलाम कर दिया है। यह किंगफिशर हाउस विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस का हेडक्वार्टर था।

डेट ट्रिब्यूनल किंगफिशर हाउस की बिक्री के लिए 2016 से ऑक्शन का आयोजन कर रही थी। किन्तु उसे चार साल बाद इसकी बिक्री में सफलता मिली है। इस दौरान 8 बार ऑक्शन का आयोजन किया गया, जो नाकाम रहा। नौवीं बार आयोजित की गई नीलामी में इस किंगफिशर हाउस की बिक्री हो पाई है। हालांकि, 2016 में पहली नीलामी के रिजर्व प्राइस 135 करोड़ रुपए के मुकाबले बहुत कम प्राइस में इसकी बिक्री हो सकी है। इस संपत्ति की वास्तविक वैल्यू 150 करोड़ रुपए के लगभग बताई जा रही है। 

बता दें कि 27 नवंबर 2019 को इस प्रॉपर्टी की बिक्री के लिए 8वीं बार नीलामी का आयोजन किया गया था। इस नीलामी में किंगफिशर हाउस का रिजर्व प्राइस 54 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था। किन्तु इतनी कम कीमत पर भी इसे कोई खरीदारी नहीं मिला। नौवीं नीलामी में हैदराबाद की सैटर्न रियल्टर्स ने 52.25 करोड़ रुपए की बोली लगाकर खरीदा है। इस नीलामी में किंगफिशर हाउस का रिजर्व प्राइस 52 करोड़ रुपए निर्धारित किया गया था।

जानिए क्या है भारत के राष्ट्रगान जन-गण-मन का वास्तविक अर्थ?

स्वतंत्रता दिवस पर BJYM करेगा सामूहिक राष्ट्रगान का आयोजन

RBI का बड़ा फैसला, रद्द किया इस बैंक का लाइसेंस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -