Beer King विजय माल्या गिरफ्तार
Beer King विजय माल्या गिरफ्तार
Share:

लंदन। किंगफिशर एयरलाईन्स के मालिक और लोकप्रिय उद्योगपति विजय माल्या को आखिरकार हिरासत में ले लिया गया है। दरअसल उन्हें लंदन में पकड़ा गया है। भारत सरकार के आग्रह पर लंदन के प्रशासन ने उन्हें पकड़ा। गौरतलब है कि उद्योगपति विजय माल्या पर बैंक्स के करीब 9 हजार करोड़ रूपए का कर्ज दिए बिना विदेश चले जाने का आरोप लगाया गया था।

इस मामले में विजय माल्या को स्वदेश लाने के लिए सरकार द्वारा कई बार विभिन्न स्तरों के नोटिस जारी किए गए थे लेकिन विजय माल्या को भारत नहीं लाया जा सका था। अब सरकार को विजय माल्या को भारत लाने में सफलता मिली है।

गौरतलब है कि मुंबई और भारत के कुछ अन्य शहरों में किंग फिशर एयर लाईन्स और विजय माल्या की संपत्तियों को कुर्क कर उसे निलाम करने की प्रक्रिया भी बैंक्स द्वारा अपनाई गई जिससे लोन के बकाया की राशि प्राप्त की जा सके।

उल्लेखनीय है कि विजय माल्या पर आरो लगे हैं कि उन्होंने 17 बैंक के बकाया रूपए का भुगतान नहीं किया है।फिलहाला माल्या लंदन में हैं और ऐसी संभावना जताई जा रही है कि उन्हें भारत लाने के लिए दल रवाना हो सकते हैं। 

चौथी नीलामी में बिका माल्या का ' किंगफिशर विला '

चौथी बार भी नहीं बिक सका विजय माल्या का निजी विमान

ब्रिटिश सरकार ने दी माल्या के प्रत्यर्पण को मंजूरी

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -