थालापति विजय ने तोड़ा रजनीकांत का रिकॉर्ड? जानकर फैंस भी हो जाएंगे हैरान
थालापति विजय ने तोड़ा रजनीकांत का रिकॉर्ड? जानकर फैंस भी हो जाएंगे हैरान
Share:

दक्षिण भारतीय फिल्म सितारों का बोलबाल हर ओर है। प्रशंसक इन सितारों की फिल्मों को देखने को उत्साहित रहते हैं। यदि बात अभिनेता विजय से संबंधित हो तो प्रशंसकों के लिए कहना ही क्या। हाल ही में जानकारी है कि तमिल फिल्म जगत में विजय अब सबसे अधिक फीस लेने वाले स्टार बन गए हैं। हाल ही में विजय ने बेहद ही मोटी राशि अपनी अपकमिंग मूवी के लिए निर्माताओं से ली है।

‘मास्टर’ फेम एक्टर विजय ‘महर्षि’ फेम निर्देशक वामसी पैदिपल्ली की आगामी मूवी में दिखाई देने वाले हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, अभिनेता विजय ने ‘थलपथी 65’ के लिए सन पिक्चर्स से करोड़ों चार्ज किया हैं। खबर के मुताबिक, अभिनेता ने 100 करोड़ रुपए में फिल्म साइन की है। हालांकि अभी इसको लेकर किसी भी तरह का कोई भी ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है। वैसे हाल ही में फिल्म निर्माता वामसी पेडिपल्ली ने तमिल फिल्म जगत के अभिनेता विजय के साथ अपनी अगली फिल्म का ऐलना किया था।

यदि ये जानकारी सच होती है तो वह सबसे अधिक फीस लेने वाले अभिनेता बन गए हैं। वहीं, इससे पहले मेगास्टार रजनीकांत सबसे अधिक फीस लेने वाले एक्टर थे, रजनीकांत ने इससे पहले ‘दरबार’ के लिए 90 करोड़ रुपए चार्ज किए थे, जबकि विजय के 100 करोड़ चार्ज करने की बात सामने आई है। खबर में तो ये भी दावा किया गया है कि सन पिक्चर्स ने फीस का 50 फीसदी मतलब 50 करोड़ रुपए अभिनेता को थमा दिया है। हालांकि हम अभिनेता के 100 करोड़ की फीस की बात की पुष्टि नहीं कर रहे हैं। बताया ये भी जा रहा है कि विजय की इस मूवी की घोषणा 22 जून को विजय पर भी हो सकती है।

एक एक्सीडेंट ने बदल दी थी अरविंद स्वामी की जिंदगी, एक्टर नहीं डॉक्टर बनना चाहते थे अभिनेता

आगामी थ्रिलर 'कैनवास' में चित्रकार बने सौरव दास

परनो मित्रा ने सभी को दी ये महत्वपूर्ण सलाह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -