एक्सीडेंट के बाद बिगड़ा इस मशहूर अभिनेता का चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल!
एक्सीडेंट के बाद बिगड़ा इस मशहूर अभिनेता का चेहरा, पहचानना हुआ मुश्किल!
Share:

भोजपुरी सिनेमा के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ (Dinesh lal yadav Nirahua) के घर पर खुशी का माहौल था। वहीं आजमगढ़ जीतने के बाद एक्टर के परिवार वाले बेहद ही खुश थे, हालाँकि इन सभी के बीच उनके बड़े भाई और बिरहा सम्राट विजय लाल यादव (Vijay Lal yadav) दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जी हाँ, मिली जानकारी के तहत वह लखनऊ से आजमगढ़ की ओर आ रहे थे तभी ये हादसा हो गया। वहीं इसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। इन सभी के बीच अब विजय की पहली फोटो अस्पताल से सामने आई है। दूसरी तरफ आम्रपाली दुबे ने इंस्टाग्राम (Amrapali Dubey) पर निरहुआ के बड़े भाई विजय लाल यादव (Vijay Lal Yadav) की अस्पताल से पहली फोटो शेयर की है, जिसमें देखने के लिए मिल रहा है कि वो बेड पर लेटे हुए हैं और उनके चेहरे पर चोट के निशान हैं।

आप देख सकते हैं वह बुरी तरह से घायल हो गए हैं, हालाँकि अब चिंता की कोई बात नहीं है वो ठीक हैं और अस्पताल में इलाज चल रहा है। आप सभी देख सकते हैं यू्ट्यूब क्वीन ने इंस्टाग्राम (Amrapali Dubey Instagram) पर फोटो को शेयर करने के साथ ही उनके जल्द ही ठीक होने की कामना की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘भइया जल्द ठीक होकर लौटें… महादेव हमेशा आपकी रक्षा करें’। उनकी तस्वीरों पर लोग खूब कमेंट्स कर रहे हैं और उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस पूनम दुबे (Poonam Dubey), सीमा सिंह (Seema Singh), रितु सिंह (Ritu Singh), ऋचा दीक्षित (Richa Dixit), श्रुति राव (Shruti Rao) और देव सिंह (Dev Singh) जैसे भोजपुरी कलाकार उनके जल्द ही ठीक होने की कामना कर रहे हैं। जी दरअसल यह सभी स्टार्स आम्रपाली दुबे की पोस्ट पर कमेंट्स कर रहे हैं। आप सभी को हम यह भी आपको बता दें कि बीते दिन निरहुआ ने बड़े भाई के एक्सीडेंट की जानकारी फेसबुक पर पोस्ट लिखकर दी थी।

जी हाँ और वो इस घटना से काफी दुखी हैं। जी दरअसल एक्टर ने जानकारी देते हुए लिखा था, ‘दुःखद घटना, बिरहा सम्राट बड़े भैया विजय लाल यादव जी की कार लखनऊ जाने के क्रम में दुर्घटना ग्रस्त हो गयी थी। हमारे प्रतिनिधि ने भैया से बात कराया, उन्हें इलाज के लिए वेदन्ता हॉस्पिटल ले जाया जा रहा है। प्रवेश लाल और कवि जी भी लखनऊ पहुंच रहे हैं। हम लोग भी जल्द भैया के पास पहुंच जाएंगे। बाबा विश्वनाथ भैया को जल्द स्वास्थ्य लाभ दें।’

सुर्ख लाल ड्रेस में कातिलाना नजर आईं जैकलीन फर्नांडिस, देखने वालों के उड़े होश

आज से बैन हो गई ये 19 चीजें, बाजार जाने से पहले देख ले पूरी लिस्ट

इस मशहूर अदाकारा को मिली जान से मारने की धमकी, देने वाले का नाम देश का नौजवान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -