गिरफ्तार हुए टीवी शो निमकी मुखिया के अभिनेता
गिरफ्तार हुए टीवी शो निमकी मुखिया के अभिनेता
Share:

टीवी के बहुत ही पॉपुलर शो निमकी मुखिया को तो आपने देखा ही होगा। यह शो खूब पसंद किया गया था और इस शो के हर एक किरदार को लोग पसंद करते हैं। अब हाल ही में इस शो में नजर आने वाले एक अभिनेता को लेकर बड़ी खबर आई है। जी हाँ। शो में तेतर सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता विजय कुमार गिरफ्तार हो गए हैं। जी दरअसल उन्होंने पहली पत्नी को तलाक दिये बिना दूसरी शादी कर ली है और इसी आरोप में उन्हें महिला थाने की पुलिस ने नौबतपुर के छोटी कोपा गांव से पकड़ लिया है।

बताया जा रहा है विजय के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका था। ऐसी खबरें हैं कि विजय कुमार के गांव में होने की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और पकड़ लिया। वहीं उनकी पत्नी नीलिमा कुमारी ने उनके खिलाफ महिला थाने में फरवरी 2020 में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। अपनी शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि उनके पति ने बिना उन्हें तलाक दिये, मुंबई में 2016 में गीता त्यागी नाम की महिला से शादी कर ली है। केवल यही नहीं बल्कि यह भी बताया गया था कि उन्हें अपने पति की दूसरी शादी की जानकारी वर्ष 2019 में हुई।

आपको बता दें कि नौबतपुर के रहने वाले एक्टर विजय कुमार व पाटलिपुत्र टेक्स्ट कॉलोनी निवासी नीलिमा कुमारी की शादी वर्ष 1991 में हुई थी। मिली खबर के मुताबिक, प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद पुलिस ने विजय सिंह को पूछताछ के लिए बुलाया और कई बार नोटिस भी भेजा गया। हालाँकि विजय कुमार नहीं आए। वहीं इसके बाद पुलिस ने न्यायालय में गिरफ्तारी वारंट के लिए आवेदन दिया और न्यायालय ने भी वारंट जारी कर दिया। इसी वारंट के तहत विजय कुमार को पकड़ा गया है।

'तारक मेहता।।।' शो के टप्पू को छोड़कर इस शख्स की बाहों में नजर आई 'बबिता जी'

निया शर्मा को डेट कर रहा हैं ये मशहूर सुपरस्टार!

शादी करने जा रही है श्रद्धा! इस वीडियो से खुला राज

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -