अपनी ही फैन के प्यार में पागल हो गए थे विजय
अपनी ही फैन के प्यार में पागल हो गए थे विजय
Share:

साउथ के सुपरस्टार विजय चंद्रशेखर ने अब तक एक से एक मशहूर  मूवीज में यादगार परफॉर्मेंस दे चुके है। उनका पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है, लेकिन फैंस उन्हें विजय के नाम से जानते हैं। विजय ने ज्यादातर तमिल की बेहतरीन एक्शन, ड्रामा और रोमांच मूवीज में काम किया है। साउथ सुपरस्टार थलापति विजय आज 48 वर्ष के चुके है। जन्मदिन के इस खास अवसर पर आज हम आपको विजय के बारे में रोचक और अनसुनी बातें बताने जा रहे हैं। 

बाल कलाकार के तौर पर शुरू किया करियर: एक्टर के पिता तमिल मूवी जगत के निर्माता और प्रोड्यूसर हैं। विजय ने कई अवार्ड्स अपने नाम कर लिए है। बहुत वक़्त तक विजय ने बाल कलाकार के तौर पर मूवीज में काम किया। जबकि बतौर लीड अभिनेता के तौर विजय की पहली मूवी  'नालया थीरपू' थी। यह मूवी वर्ष 1992 में आई थी। उन्होंने जब इस मूवी में काम किया था तो वह मजह 18 वर्ष के थे। जिसके उपरांत उन्होंने साउथ सिनेमा की एक से बढ़कर एक मूवीज में काम कर चुके है। बहुत कम लोग ही जानते हैं कि बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने विजय के साथ ही अपने फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। प्रियंका और विजय की तमिल मूवी thamizhan थी। यह मूवी वर्ष 2002 में आई थी। इसके अलावा विजय श्रीदेवी के साथ भी काम कर चुके हैं।

विजय अपने अभिनय के कारण से कई पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके है। विजय की पत्नी का नाम संगीता है। दोनों ने 25 अगस्त 1999 में विवाह कर लिया था। विजय 2 बच्चों के पिता हैं। विजय और संगीता की प्रेम कहानी बहुत दिलचस्प है। दरअसल, विजय ने अपनी ही एक फैन से ही विवाह कर लिया है। संगीता यूके में रहती थीं और विजय की बड़ी फैन थीं। UK  में बसे श्रीलंका के एक तमिल उद्योगपति की बेटी संगीता का ये अंदाज कहीं न कहीं विजय को पसंद आ गया। के उपरांत दोनों की लंबी बातें शुरू हो गई थी। दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। एक दिन विजय के पिता ने संगीता को अपने घर पर बुलाकर शादी का प्रस्ताव भी दे दिया है। संगीता ने भी हामी भर दी और 25 अगस्त, 1999 को विजय ने संगीता से विवाह कर लिया। वहीं विजय क्रिश्चियन हैं और संगीता हिंदू लेकिन धर्म दोनों के प्यार के मध्य नहीं आया। विजय ने फैसला किया कि वो हिंदू रीति-रिवाज के मुताबिक ही संगीता से शादी कर ली। 

Pegasus के बाद Spyware! कर रहा लोगों की जासूसी

6 हजार से भी कम में मिल रहा है Xiaomi का ये फोन

Samsung ने मचाया हंगामा, मात्र इतने रुपए में आया दमदार फोन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -