नहीं माने विजय गोयल, नियम तोड़ कटवाया चालान
नहीं माने विजय गोयल, नियम तोड़ कटवाया चालान
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली में आॅड-ईवन फाॅर्मूले का दूसरा फेज़ चल रहा है। ऐसे में वाहनों की जांच की जा रही है मगर इसी बीच इस मसले पर राजनीति चल रही है। राजनीतिक तौर पर भाजपा और आम आदमी पार्टी में इस फाॅर्मूले को लेकर खींचतान है। ऐसे में सांसद विजय गोयल ने आॅड - ईवन के फाॅर्मूले का विरोध किया। सांसद विजय गोयल आज आॅड नंबर का वाहन लेकर दिल्ली में पहुंचे, जबकि आज ईवन नंबर की कार को चलाने का क्रम था। ऐसे में सांसद विजय गोयल का चालान काटा गया। सांसद गोयल ने जुर्माना भी भरा।

इससे पहले दिल्ली के कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने सांसद विजय गोयल घर जाकर उनसे नियम न तोड़ने की अपील की। और सांसद विजय गोयल को गुलाब का फूल भेंट किया। हालांकि विजय गोयल ने उनकी बात मानने से इंकार कर दिया।

विजय गोयल का कहना है कि वह ओड इवन के खिलाफ नहीं है। उनका विरोध केजरीवाल सरकार के विज्ञापनों को लेकर है। उनका कहना है कि केजरीवाल सरकार जनता के पैसों को विज्ञापनों पर खर्च कर रही है। 

इस मामले में राज्य के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि नियम को फाॅलो किया जाना चाहिए। यदि नियम तोड़ा जाता है तो यह सही नहीं है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -