नहीं लगी विजय और सामंथा को कोई भी चोट.... सामने आई दुर्घटना की सच्चाई
नहीं लगी विजय और सामंथा को कोई भी चोट.... सामने आई दुर्घटना की सच्चाई
Share:

साउथ मूवी इंडस्ट्री से कुछ देर पहले ही ऐसी खबरें सामने आई थी कि विजय देवरकोंडा और सामंथा रुथ प्रभु मूवी 'खुशी' के सेट पर चोटिल हो गए हैं। दोनों कश्मीर में मूवी की शूटिंग में बिजी थे, जहां इन दोनों का एक्सीडेंट का शिकार किया है। जब से ये खबरों मीडिया में फैली हैं, तब से ही फैंस परेशान घूमते हुए दिखाई दे रहे है। ऐसे सभी फैंस को हम बता दें कि सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा बिलकुल ठीक है। मूवी खुशी के सेट पर इन दोनों को चोट नहीं आई है। विजय और सामंथा को लेकर फैल रही खबरें बेबुनियाद हो चुके है। 

साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने ट्रेड एक्सपर्ट रमेश बाला ने अपने ताजा ट्वीट में सूचना दी है कि विजय और सामंथा के फैंस को परेशान होने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि दोनों पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे है। रमेश बाला ने अपने ट्वीट में लिखा है, ‘मीडिया में फेक न्यूज सुनने के लिए मिल रही है। ऐसा कहा जा रहा है कि विजय और सामंथा का मूवी खुशी के सेट पर एक्सीडेंट हो चुका है। ऐसी खबरों में कोई सच्चाई नहीं है। मूवी की पूरी टीम सही सलामत हैदराबाद पहुंच चुकी है। पूरी स्टारकास्ट ने 30 दिन का शेड्यूल खत्म कर लिया है। आप लोग फेक न्यूज पर भरोसा ना करें।’

फैंस के मध्य फैली खुशी की लहर: मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सामंथा रुथ प्रभु और विजय देवरकोंडा के फैंस सुबह से परेशान थे लेकिन रमेश बाला का ट्वीट पढ़कर उनके मध्य खुशी की लहर आ चुकी है। विजय और सामंथा की मूवी खुशी का फर्स्ट लुक फैंस के सामने आ गया है, जिसे काफी पसंद किया गया है। फैंस का कहना है कि वो विजय-सामंथा की मूवी का बेसब्री से प्रतीक्षा कर रहे हैं।

 

शूटिंग के बीच दुर्घटना का शिकार हुए सामंथा और विजय

Kushi के सेट से वायरल हुआ सामंथा का नया लुक, आंखों की तारीफ करते नहीं थके फैंस

कमल हासन की फिल्म को प्रमोट करना रणवीर सिंह को पड़ गया भारी, ट्रोलर्स ने क्लास लगा डाली

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -