Jan 08 2016 09:28 PM
हनोई: आजकल वैज्ञानिको कि टीम आसमान से रहस्यमय चीज के गिरने से काफी परेशान है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस रहस्य से पर्दा उठाते हुए वियतनाम में टीवी चैनलों ने अपनी और से दावा करते हुए कहा है कि यहां तीन चीजें अंतरिक्ष से गिरी हैं। वे क्या हैं, कहां से आई हैं किसी को पता नहीं। इस मामले में येन बाइ व तुयेन कुआंग राज्य की तीन जगहों पर तीन अलग-अलग चीजें गिरने के समाचार है।
बता दे कि यह सभी आसमान से गिरी रहस्यमय चीजे दिखने में मेटल बॉल जैसी हैं और उनका वजन क्रमश: 250 ग्राम, छह किलो एवं 45 किलो के आसपास है। आसमान से रहस्यमय चीज गिरने से साइंटिस्टों की नींद उड़ने के साथ ही इस पर वियतनाम का रक्षा मंत्रालय और कई मशहूर वैज्ञानिक इसकी गंभीरता से जाँच पड़ताल में लगे हुए है.
वियतनाम का रक्षा मंत्रालय और कई मशहूर वैज्ञानिको का ऐसा मन्ना है कि यह रूसी अंतरिक्ष कार्यक्रम का हिस्सा भी हो सकता हैं। अभी हाल फ़िलहाल मशहूर वैज्ञानिको कि एक टीम आसमान से गिरी इन रहस्यमय चीज के गिरने के कारणों का पता लगा रही हैं।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED