मिस बॉम्बे बनी थीं विद्या सिन्हा, 2 शादियां करने के बाद भी रह गई थीं अकेली
मिस बॉम्बे बनी थीं विद्या सिन्हा, 2 शादियां करने के बाद भी रह गई थीं अकेली
Share:

बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपनी मासूमियत से लोगों का दिल जीतने वाली विद्या सिन्हा का निधन आज ही के दिन हुआ था। विद्या सिन्हा अपने अंतिम समय में मुंबई के क्रिटिकेयर अस्पताल में भर्ती थीं और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। जी दरअसल उनको दिल और फेफड़ों से संबंधित समस्या थी और उसके बाद उनकी मौत हो गई। विद्या की निजी जिंदगी काफी तकलीफों भरी रही। उन्होंने दो शादियां की थीं। सबसे पहले विद्या सिन्हा को अपने पड़ोस में रहने वाले वेंकटेश्वर अय्यर से प्यार हो गया था। वह एक तमिल ब्राह्मण परिवार से ताल्लुक रखते थे और उसके बाद विद्या और वेंकटेश्वर ने साल 1968 में शादी कर ली।

वहीं इसके बाद 1989 में दोनों ने एक लड़की को गोद लिया जिसका नाम जाह्नवी रखा। कुछ समय बाद विद्या के पति वेंकटेश्वर अय्यर बीमार रहने लगे और विद्या अपनी बेटी और पति की दिन रात सेवा करती थीं। हालाँकि साल 1996 में लंबी बीमारी के बाद वेंकटेश्वर अय्यर का निधन हो गया। पति की मौत से विद्या सदमे में आ गई थीं। उसके बाद विद्या सिडनी चली गईं। यहाँ उनकी मुलाकात एक ऑस्ट्रेलियाई डॉक्टर नेताजी भीमराव सालुंके से हुई। कुछ समय बाद दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया और दोनों ने एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद विद्या काफी परेशान रहने लगीं। 9 जनवरी 2009 को विद्या ने अपने दूसरे पति नेताजी भीमराव के खिलाफ पुलिस शिकायत की थी।

कहा जाता है विद्या ने पति पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया था। उनके केस करने के बाद विद्या और नेताजी भीमराव का तलाक हो गया था और कोर्ट में लंबी लड़ाई के बाद विद्या ने मेंटेनेंस का केस जीता। काम के बारे में बात करें तो विद्या सिन्हा ने महज 18 साल की उम्र में काम करना शुरू कर दिया था। फिल्मों और टीवी में आने से पहले विद्या मॉडलिंग किया करती थीं। वह मिस बॉम्बे भी रह चुकी हैं। विद्या सिन्हा को आप सभी ने 'रजनीगंधा', 'हवस', 'छोटी सी बात', 'मेरा जीवन', 'इनकार', 'जीवन मुक्त', 'किताब', 'पति पत्नी और वो', 'तुम्हारे लिए', 'सबूत' जैसी कई फिल्मों में देखा होगा। विद्या ने 'काव्यांजलि', 'जारा', 'नीम नीम शहद शहद', 'कुबूल है', 'इश्क का रंग सफेद' और 'चंद्र नंदिनी' जैसे सीरियल में भी काम किया था।

भारत में बैन हुआ VLC मीडिया प्लेयर!

लीक हुआ 'खतरों के खिलाड़ी 12' के विनर का नाम, जानिए कौन है वो?

गौतस्करी मामले में बुरे फंसे TMC नेता अणुव्रत मंडल, कई पुलिसकर्मी भी CBI की रडार पर

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -