VIDEO! कौन है वो लड़कियां? जिन पर फिदा हुई नेहा कक्कड़
VIDEO! कौन है वो लड़कियां? जिन पर फिदा हुई नेहा कक्कड़
Share:

इन दिनों सोशल मीडिया पर कक्कड़ भाई-बहन का एक गाना जमकर वायरल हो रहा है। '12 लड़के साथ घूमें मेरा बॉयफ्रेंड कौन सा।।।' गाना तो आपने सुना ही होगा। बल्कि उस गाने पर रील बनाकर डांस कर रही उन लड़कियों के बारे में बताने आए हैं, जो अब फिर से वायरल हो रही हैं। वही झुग्गी-बस्ती की लड़कियां हैं, जो रिएलिटी शो डांस दीवाने जूनियर्स पर अपना जलवा बिखेर चुकी हैं। इनके ग्रूप का नाम है 'गली गर्ल्स'।

मध्य प्रेदश के नीमच शहर की एकता कॉलोनी की झुग्गियों में रहने वाली ये लड़कियां डांस दीवाने जूनियर में परफॉर्म कर चुकी हैं। हालांकि ये आगे नहीं जा पाईं, मगर उस समय के जज नीतू कपूर, नोरा फतेही एवं मर्जी पेस्तोनजी ने खूब इनके डांस की प्रशंसा की थी। कोरियोग्राफर मर्जी पेस्तोनजी ने कहा था कि अब तुम्हारे सपने पूरे होगे, इस मंच से तुम्हारे नए सफर का आरम्भ होगा। इसी शो पर जब इन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ के संघर्षों के बारे में बताया तो सबकी आंखे नम हो गई थीं। 

वही यहीं नहीं गली गर्ल्स को इंडियन आइडल के स्टेज पर भी परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। जहां नेहा कक्कड़ ने स्वयं सभी लड़कियों के साथ डांस किया। ये देख गली गर्ल्स की कॉलोनी के सभी लोगों ने इनका ढोल नगाड़ों के साथ स्वागत किया था। मां-बाप की आंखों में खुशी के आंसू छलक आए थे। डांस दीवाने में जब इन लड़कियों का चयन हुआ तो सभी खुशी से झूम उठे थे। 14-15 वर्षीय ये लड़कियां सोफिया अब्बासी, रमिला भूरिया, आशा मईडा, अंजलि सारेल और सपना निनामा, उस घर से आती हैं जहां एक समय का खाना भी किस्मत से नसीब होता है। समय मिला तो सरकारी स्कूल में पढ़ने चली जाती हैं। इन लड़कियों का ये वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

साधु की शक्ल में आया युवक और पूर्व सांसद पर कर दिया हमला

मोनालिसा के लुक ने लगाई इंटरनेट पर आग

इंटरनेट पर ट्रेंड हुई तेजस्वी प्रकाश, ये वीडियो बना वजह

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -