निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये है इस वर्ष का सबसे हिट गाना, देंखे वीडियो
निरहुआ और आम्रपाली दुबे का ये है इस वर्ष का सबसे हिट गाना, देंखे वीडियो
Share:

भोजपुरी सिनेमा जगत के लोकप्रिय एक्टर दिनेशलाल यादव अपने जबरदस्त अभिनय तथा गायकी से दर्शकों के दिल पर राज करते हैं। अपने प्रशंसकों के बीच वह निरहुआ के नाम से जाने जाते हैं। उनके गाने या फिल्म का वीडियो आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। भोजपुरी सिनेमा जगत में निरहुआ तथा अभिनेत्री आम्रपाली दुबे की जोड़ी बहुत लोकप्रिय है। आए दिन इन दोनों की फिल्में भोजपुरी बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाती नजर आती है। साथ-साथ दोनों के गाने के वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते रहते हैं।

वही इसी क्रम में वर्ष 2017 में आई इन दोनों की एक फिल्म 'सिपाही' का सांग 'आम्रपाली रे' सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस गाने को इस वर्ष का सबसे हिट गाना बताया जा रहा। वेब म्यूजिक द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 7 करोड़ से अधिक बार देखा जा चुका है।

आपको बता दें, इस गाने में निरहुआ के साथ आम्रपाली दुबे डांस करती नजर आ रही हैं। निरहुआ तथा आम्रपाली की कैमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आती है। इस सांग में निरहुआ और आम्रपाली के कॉस्ट्यूम भी बहुत अच्छे दिख रहे हैं। बता दें, निरहुआ शीघ्र ही अपनी अगली फिल्म 'फसल' में दिखाई देने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म का फर्स्ट लुक भी रिलीज किया गया था, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। फिल्म 'फसल' के फर्स्ट लुक में निरहुआ किसान के अवतार में नज़र आ रहे हैं, वो भी ठेठ देसी लुक में। इस फिल्म के डायरेक्टर पराग पाटिल हैं।

रिलीज होते ही छाया साहिल शर्मा का ये पंजाबी सॉन्ग

मोनालिसा और खेसारी लाल ने किया जबरदस्त डांस, गाने ने मचाया तहलका

प्रभास की इन दो फिल्मों पर लगे 1000 करोड़ रुपये

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -