VIDEO! बॉयफ्रेंड संग बिग बॉस में एंट्री करेगी ये मशहूर अदाकारा, खुद कही ये बड़ी बात
VIDEO! बॉयफ्रेंड संग बिग बॉस में एंट्री करेगी ये मशहूर अदाकारा, खुद कही ये बड़ी बात
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस राखी सावंत 'बिग बॉस 14' से बहुत मशहूर हो गई हैं। हालांकि उनको लोग पहले भी जानते थे मगर जो तड़का उन्होंने इस रियलिटी शो में लगाया, चारों ओर उनकी ही चर्चा होनी आरम्भ हो गई। मगर वह इस शो को एक बार भी नहीं जीत सकीं। फिनाले के नजदीक आने से पहले ही उनको निर्माता बाहर का रास्ता दिखा देते हैं। जिससे वह इस बार खफा भी हो गई थीं। उन्होंने कहा था कि अब वह इसका हिस्सा नहीं बनेंगी। मगर अब उनका एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने नए बॉयफ्रेंड आदिल के साथ 'बिग बॉस 16' का भाग बनने की बात कर रही हैं।

दरअसल, राखी सावंत को लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए अधिक हाथ-पैर नहीं मारने पड़ते। उनकी निजी जिंदगी एवं अतरंगी लुक ही बहुत होता है। साथ ही कुछ उनकी ह्यूमरस बातें भी प्रशंसकों के चहरे पर मुस्कुराहट ला ही देती है। वैसे देखा जाए तो जब से राखी के एक्स हसबैंड दुनिया के सामने आए हैं। तभी से राखी के बारे में हर कोई बात कर रहा है। उनकी निजी जिंदगी जानने के लिए उत्साहित रहता है। रितेश से अलग होने के बाद कुछ दिन तो राखी बड़ी दुखी थीं। मगर जब उनके जीवन में आदिल आए तो सब बदल गया। मूड भी और मिजाज भी। दुबई में घर लेने के साथ-साथ उन्होंने नई कार तक ले ली। आए दिन उनके साथ ही स्पॉट होती हैं। जहां जाती हैं, आदिल उनके साथ दिखाई देते हैं। इस के चलते दोनों साथ में बेहद खुश भी नजर आते हैं।

वही अब एक सलून लॉन्च इवेंट में राखी फिर आदिल के साथ नजर आई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। एक वीडियो में राखी अपने बॉयफ्रेंड से बोलती हैं, 'अगर बिग बॉस में हम गए ना तो शीरीं फरहाद, हीर-रांझा, लैला-मजनू को सब भूल जाएंगे।' हालांकि इस वीडियो में एक शख्स उनसे केक कटकरने को भी बोलता है- 'अरे केक कट करो, मक्खी बैठ रही है।' राखी केक काटती हैं मगर वह कट नहीं होता। वह अपनी दोस्त राजश्री से पूछती हैं 'ये फेविकोल का बनाया है क्या?' उनका ये वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla)

अब आप भी अपने कमरे को बना सकते है सिनेमा हॉल, लॉन्च होने जा रहा है नया टीवी

इस लड़की में मीका सिंह को दिखी श्वेता तिवारी, बनाएंगे अपनी हमसफर!

'तारक मेहता...' शो के फैंस को एक और बड़ा झटका, अब इस मशहूर स्टार ने छोड़ा शो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -