VIDEO! इस मशहूर एक्टर के हेलीकॉप्टर ने खोया कंट्रोल, फैंस के साथ स्टार्स का भी हुआ बुरा हाल
VIDEO! इस मशहूर एक्टर के हेलीकॉप्टर ने खोया कंट्रोल, फैंस के साथ स्टार्स का भी हुआ बुरा हाल
Share:

टीवी का मशहूर रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ प्रत्येक सप्ताह गुजरने के साथ और मुश्किल होता नजर आ रहा है। अपनी जगह सुरक्षित रखने के लिए प्रतियोगी भयंकर स्टंट कर रहे हैं। शनिवार को प्रसारित होने वाले एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया है जिसमें प्रतीक सहजपाल स्टंट कर रहे हैं। इस स्टंट को पानी के ऊपर उड़ रहे हेलीकॉप्टर से किया जाना है। प्रतीक सहजपाल स्टंट के लिए रेडी रहते हैं। रोहित शेट्टी उनसे बोलते हैं, ‘प्रतीक, हो जाएगा।‘ मगर जैसे ही हेलीकॉप्टर उड़ता है वह अपना नियंत्रण खोता नजर आता है।

तभी रोहित शेट्टी बोलते हैं, ‘चॉपर का कंट्रोल चला गया है।‘ हेलीकॉप्टर के पीछे से तेज धुआं निकलता नजर आता है। रोहित शेट्टी लगातार बोलते हैं, ‘प्रतीक कंट्रोल, प्रतीक पकड़ के रख, पकड़ के रख।‘ हेलीकॉप्टर का एक भाग पानी में गिरता नजर आता है। यह देखकर वहां दूसरे प्रतियोगी की हालत खराब हो जाती है। रूबीना दिलैक जोर से चीखती हैं तथा उनका मुंह खुला का खुला ही रह जाता है। दूसरे प्रतियोगी भी परेशान होते नजर आते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

वीडियो को कलर्स टीवी के ऑफिशियल पेज से साझा किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा है, ‘प्रतीक के चॉपर का लॉस्ट हुआ कंट्रोल। क्या वह इसे सुरक्षित रूप से उतार पाएंगे?' बता दे कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12‘ का प्रसारण प्रत्येक शनिवार एवं रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी पर होता है। पिछले सप्ताह शो से शिवांगी जोशी बाहर हो गई थीं। शो जीतने के प्रमुख दावेदारों में तुषार कालिया, मिस्टर फैजू एवं मोहित मलिक हैं।

ये एक्टर करेगा 'बिग बॉस 16' को होस्ट, फीस जानकर रह जाएंगे हैरान

जब तक शादी नहीं होगी तब तक सन्यासन की तरह रहेगी ये मशहूर एक्ट्रेस, खुद कही ये बड़ी बात

फैंस के लिए अच्छी खबर, 'झलक दिखला जा 10' में नजर आएंगी बिग बॉस की ये विनर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -