'पवित्र रिश्ता' का वो रोमांटिक गाना जो कभी नहीं हो पाया रिलीज, सुशांत-अंकिता इस तरह आए नजर
'पवित्र रिश्ता' का वो रोमांटिक गाना जो कभी नहीं हो पाया रिलीज, सुशांत-अंकिता इस तरह आए नजर
Share:

दिवंगत बॉलीवुड फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को बीते 1 वर्ष होने वाले हैं। 14 जून को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, मगर उनकी यादें आज तक प्रशंसकों के दिलों में जिंदा है। यही कारण है कि वो उन्हें हर दिन सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से याद करते हैं। कभी उनकी पुरानी फोटोज तो कभी वीडियो वायरल होते रहते हैं। अब उनके शो 'पवित्र रिश्ता' से एक ऐसा सांग सामने आया है, जो कभी रिलीज नहीं हो सका। इसमें वो अपनी को-स्टार अंकिता लोखंडे संग दिखाई दे रहे हैं। 

वही इस म्यूजिक वीडियो को यूट्यूब पर देखा जा सकता है। इसमें सुशांत एवं अंकिता को रोमांस करते देखा जा सकता है। सांग का टाइटल 'जैसी हो वैसी रहो' है। इसे देखकर प्रशंसक एक बार फिर इमोशनल हो गए हैं। सुशांत ने एकता कपूर के सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से पॉपुलैरिटी प्राप्त की थी। इस शो में उन्होंने मानव का रोल निभाया था, जो ऑडियंस को बहुत पसंद आया था। इसके पश्चात् उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। उनकी पहली मूवी 'काई पो छे' थी, जिसमें एक बार फिर अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस से उन्होंने प्रशंसकों का दिल जीत लिया था। 

14 जून को बांद्रा स्थित फ्लैट पर सुशांत का शव प्राप्त होने से पूरा देश स्तब्ध हो गया था। उनके निधन से हर व्यक्ति हैरान तथा गमगीन था। उनकी मौत की जांच देश की बड़ी एंजेसियां कर रही हैं। ड्रग्स केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती जेल की सजा काट चुकी हैं तथा फिलहाल जमानत पर बाहर हैं।

अदिति मलिक ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, कहा- 'नई मां के लिए बिल्कुल सुरक्षित'

सुशांत सिंह के जिगरी यार थे अर्जुन बिजलानी, लेकिन एक्टर ने नहीं दिया था आखिरी मैसेज का जवाब

कई बड़े बड़े खिताब अपने नाम कर चुके है क्रिस इवांस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -