VIDEO! इस गांव में अचानक होने लगी 'आग की बारिश', नजारा देखकर काँप उठी लोगों की रूह
VIDEO! इस गांव में अचानक होने लगी 'आग की बारिश', नजारा देखकर काँप उठी लोगों की रूह
Share:

सोशल मीडिया पर युद्ध से जूझ रहे देश के एक गांव का चौंकाने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में गांव के ऊपर 'आग की बारिश' होती नजर आ रही है। चारों ओर से आग के गोले गिर रहे हैं। मकान, दुकान, सड़क, सभी स्थानों पर आसमान से आग बरस रही है। जिसने भी ये खतरनाक दृश्य देखा उसे अपनी आंखों पर भरोसा नहीं हुआ। 

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 12 सेकेंड के इस वीडियो में गांव के ऊपर 'आग की बारिश' होती देखी जा सकती है। दावा किया गया कि ये 9М22С Shells के हमले से निकले आग के गोले हैं। ये मामला यूक्रेन के एक गांव का है। वीडियो को यूक्रेन के सांसद Roman Hryshchuk ने अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि रूसी सेना ने अपने 9М22С हथियार का इस्तेमाल कर Donetsk प्रांत के Ozerne मौजूद एक गांव में आग बरसाई है। 9М22С एक ऐसा हथियार है, जिसे फायर कर आग के गोलों की वर्षा करवाई जा सकती है। 9M22S Shell को सामान्य रूप से BM-21 'ग्रैड' मल्टीपल लॉन्च रॉकेट सिस्टम जैसे वाहनों द्वारा उपयोग किया जाता। इसे 'आग लगाने वाला' हथियार के रूप में जाना जाता है। इसके माध्यम से दुश्मन और उसके उपकरणों को बड़े स्तर पर आग लगाकर या सीधे हिट करके नष्ट किया जा सकता है। 

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे अनगिनत आग के गोले यूक्रेन के गांव के ऊपर गिर रहे हैं। ये आग गांव की प्रत्येक इमारत, गली, मोहल्ले को अपने आगोश में ले रही है। कई व्यक्तियों ने इसे 'आग की बारिश' बताया है। यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय ने भी इस वीडियो को साझा किया है। मंत्रालय ने दावा किया कि Russian 9М22S के हमले ने गांव में भारी हाहाकार मचाया है। गौरतलब है कि रूस एवं यूक्रेन में महीनों से युद्ध चल रहा है। दोनों तरफ से हजारों व्यक्तियों की मौत हो चुकी है। पूरी दुनिया की नजर इन देशों पर टिकी हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, पिछले दिन जिस गांव पर शेलिंग की गई है उसे हाल ही में रूस के कब्जे से मुक्त कराया गया था।

जल्द ही होगा अंतिम नेशनल लोक अदालत का आयोजन

जनहित याचिका पर कोर्ट का फैसला, कचरे के विनिष्टीकरण के लिए दिए निर्देश

नगर निगम अध्यक्ष की शानदार पहल, समस्याओं को सुन संबंधित अधिकारीयों से की चर्चा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -