VIDEO! शादी में स्टंट करना दुल्हन को पड़ा भारी, अचानक चेहरे पर लग गई आग और फिर...
VIDEO! शादी में स्टंट करना दुल्हन को पड़ा भारी, अचानक चेहरे पर लग गई आग और फिर...
Share:

शादियों में खुद के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के लिए दूल्हा-दुल्हन अक्सर कुछ अनोखा करने का प्रयास करते हैं। अक्सर दूल्हा दुल्हन वीडियो के लिए स्पेशल एंट्री से लेकर नए कपल की क्रेन के महद्यम से आसमान से नीचे की तरफ उतरने तक कई तरीके अपनाते है। इसके लिए स्टंट करना बहुत आम बात है मगर कभी-कभी यह बहुत खतरनाक साबित होता है। 

हाल ही में महाराष्ट्र की एक शादी में ऐसा ही कुछ हुआ। यहां दूल्हा-दुल्हन हाथों में स्पार्कल गन लिए तस्वीर खिंचवा रहे थे। मगर ये स्टंट दुल्हन के लिए खतरनाक हो गया। इस डरावनी घटना का वीडियो ट्विटर पर अदिति नाम की एक शख्स ने साझा किया। 13 सेकंड के वीडियो में दूल्हा और दुल्हन को स्टेज पर पोज देते हुए देखा जा सकता है। कपल के हाथों में स्पार्कल गन है। जैसे ही उन्होंने उसे फायर किया, उनमें से एक बंदूक फट गई तथा दुल्हन के चेहरे पर जा लगी। उसने जल्दी से बंदूक फेंक दी और हर कोई आग बचाने और उसे बचाने के लिए दौड़ पड़ा।

वही इस वीडियो पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा है, "पता नहीं आजकल लोगों को क्या हो गया है। वे शादी के दिन को पार्टियों की भांति अधिक ट्रीट कर रहे हैं तथा इस प्रकार अपना परफेक्ट दिन बर्बाद कर रहे हैं।" इस वीडियो को अब तक एक लाख से अधिक व्यूज प्राप्त हो चुके हैं। इस वीडियो ने ट्विटर यूजर्स की कई सारी प्रतिक्रियाएं भी दीं।

इस मशहूर एक्टर के चबाकर थूके हुए च्यूइंग गम की हो रही है नीलामी, 45 लाख रुपये से अधिक में होगा नीलाम

ChatGPT के कारण लखपति बन गया 23 वर्षीय युवक, जानिए कैसे?

अप्रैल फूल डे के बारे में आप नहीं जानते होंगे ये बातें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -