VIDEO! रुबीना दिलैक को लगा जोरदार करंट, निकली एक्ट्रेस की चीखें
VIDEO! रुबीना दिलैक को लगा जोरदार करंट, निकली एक्ट्रेस की चीखें
Share:

टीवी के चर्चित रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 12 शो में खतरों का टॉर्चर बढ़ गया है। स्टार्स का इस बार कई मुश्किल स्टंट्स से सामना हो रहा है। जंगली जानवरों से लेकर क्रीपी क्रॉली तक, स्टार्स को बहुत अधिक टॉर्चर झेलना पड़ रहा है। शो के अब आगामी एपिसोड में टेलीविज़न की क्वीन रुबीना दिलैक एवं निशांत भट्ट तेज करंट के झटकों को झेलते हुए नजर आएँगे। 

वही हाल ही में शो का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है। प्रोमो देखकर ही आपकी सांसें थम सकती हैं। प्रोमो वीडियो में रुबीना दिलैक एवं निशांत भट्ट एक दूसरे संग टास्क करते नजर आ रहे हैं। लोहे के जाल में कई सारी जंजीरें बंधी हैं, जिनमें ताले लगे हैं। रुबीना एवं निशांत को ताले खोलने हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि लोहे के जाल, जंजीरों एवं तालों में तेज करंट है। हो गई ना बोलती बंद?

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

रुबीना एवं निशांत जैसे ही ताले खोलने का प्रयास करते हैं तो उन्हें जोर का करंट लगता है। करंट इतना तेज होता है कि रुबीना की चीखें निकल जाती हैं। वे ताले खोलते हुए जोर-जोर से चिल्लाते हुए नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी तरफ निशांत भट्ट करंट लगने पर अजीबोगरीब आवाजें निकालते हैं, जिसे सुनकर शो के होस्ट रोहित शेट्टी की हंसी छूट जाती है। ये टास्क देखने में जितना सरल लग रहा है, मगर करने में उतना ही कठिन है, क्योंकि तेज करंट के झटके स्टार्स के लिए झेलने बहुत मुश्किल होते हैं। वही शो को लेकर फैंस का उत्साह काफी बढ़ गया है।

मीका सिंह की दुल्हनिया बनने स्वयंवर में आईं ये मशहूर एक्ट्रेस, प्रोमो देख चौंके लोग

कपड़ों की जगह उर्फी जावेद ने पहनी मच्छरों को मारने वाली कॉयल, नया लुक देख चौंके लोग

जैस्मिन भसीन का दिखा ग्लैमरस अवतार, तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -