VIDEO! अरिजीत सिंह की सादगी के फैन हुए लोग, इस अवतार में आए नजर
VIDEO! अरिजीत सिंह की सादगी के फैन हुए लोग, इस अवतार में आए नजर
Share:

मनोरंजन जगत के मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह (Arijit Singh) की फैन फॉलोइंग ताबड़तोड़ है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो हैं जो साबित करते हैं कि कैसे अरिजीत सिंह अभी भी अपनी जड़ों को नहीं भूले हैं तथा पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद (Murshidabad) में बिलकुल एक आम आदमी की भांति रहते हैं। सोशल मीडिया पर एक नया वीडियो सामने आया है जो अरिजीत की सरलता और विनम्रता वाले स्वभाव को दिखाता है।

फेसबुक पर साझा किए गए वीडियो में अरिजीत को शॉपिंग बैग के साथ अपने स्कूटर की तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। जैसे ही वह स्कूटर स्टार्ट करते हैं, वह बांग्ला में अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत करते हैं। सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है तथा इस पर जमकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

इस वीडियो को देखकर लोग अपने पसंदीदा सिंगर के विनम्र स्वभाव को देखकर बहुत खुश हुए। कई लोगों ने बताया कि वो अरिजीत सिंह के कितने बड़े प्रशंसक हैं, न सिर्फ उनके टैलेंट के लिए, बल्कि इसलिए कि वह एक अद्भुत इंसान हैं। आपको बता दें कि अरिजीत सिंह की मां बंगाली थीं तथा उनके पिता कक्कड़ सिंह सिख हैं। महामारी के चलते, अरिजीत सिंह ने अपनी जड़ों की तरफ वापस जाने का विकल्प चुना। वही अरिजीत सिंह के इस वीडियो पर लोग जमकर अपना प्यार लूटा रहे है।

'मैं प्रियंका चोपड़ा को अंडरवियर में देखना चाहता हूँ', जब इस शख्स ने की डिमांड

'द केरला स्टोरी' पर आया कंगना रनौत का बयान, कहा- 'ये संविधान का अपमान'

सनी लियोनी ने अपने शानदार लुक्स से कान्स में सेट किए फैशन गोल्स

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -