VIDEO! शहनाज गिल को देखते ही फैन ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर हैरान हो गई एक्ट्रेस
VIDEO! शहनाज गिल को देखते ही फैन ने कर दी ऐसी हरकत, देखकर हैरान हो गई एक्ट्रेस
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर एक्ट्रेस शहनाज गिल का करियर इस वक़्त बुलंदियों पर है। शहनाज गिल के पास कई बिग बजट की फिल्में हैं। शहनाज हर बीतते दिन के साथ ऊंचाइयां छू रही हैं। पंजाबी फिल्म जगत से बॉलीवुड तक का सफर तय करने वाली शहनाज अपने प्रशंसकों की पसंदीदा हैं। शहनाज के लिए प्रशंसकों की दीवानगी आप नए वायरल वीडियो में देख सकते हैं।

शहनाज गिल की लोकप्रियता किसी से छिपी नहीं है। मगर अब आलम ये है कि शहनाज कि एक झलक पाने के लिए प्रशंसक बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आप शहनाज के लिए लोगों की दीवानगी की झलक देख सकते हैं। वायरल वीडियो में शहनाज गिल की प्रशंसक उन्हें देखकर भावुक होती नजर आ रही है। वे शहनाज से मिलकर रोने लगती है तथा बोलती है कि आज मेरा सपना पूरा हो गया। प्रशंसक को रोता देखकर शहनाज उसे प्यार से गले लगा लेती हैं। मगर फिर लड़की घुटनों के बल बैठकर शहनाज को कड़ा गिफ्ट करती है। शहनाज लड़की से बोलती हैं- ये क्या है? पहले खड़ी हो जाओ। मगर शहनाज की फैन खड़ी ही नहीं होती, वो शहनाज से कहती है- मैं आपको बैठकर ही कड़ा पहनाउंगी। मगर शहनाज लड़की को उठने के लिए फोर्स करती हैं। 

शहनाज की प्रशंसक फिर खड़े होकर अभिनेत्री को अपने हाथों से कड़ा पहनाती है। शहनाज कड़ा देख ही रही होती हैं, इतने में लड़की अपने गले की चेन उतारकर शहनाज को देने लगती है। ये देखकर शहनाज हैरान हो जाती हैं तथा लड़की को ऐसा करने से मना करती हैं। अगर अपने लिए प्रशंसक की दीवानगी देखकर शहनाज लड़की का दिल नहीं तोड़ती हैं। वो उसे प्यार से गले लगा लेती हैं तथा फिर तस्वीरें भी क्लिक कराती हैं। सोशल मीडिया पर शहनाज गिल का ये हार्ट टचिंग वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। 

'तुम बिग बॉस नहीं चलाते...', साजिद खान पर जमकर बरसे सलमान खान

VIDEO! बिना कपड़ो के सड़क पर निकली उर्फी जावेद, हाथों से ब्रेस्ट छुपाती आई नजर

'रेप कल्चर को बढ़ावा देना बंद कर दो', चेतन भगत पर भड़की उर्फी जावेद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -