इंटरनेट पर लीक हुआ टाइगर 3 शूट का वीडियो, सलमान-शाहरुख़ को देख क्रेजी हुए फैंस
इंटरनेट पर लीक हुआ टाइगर 3 शूट का वीडियो, सलमान-शाहरुख़ को देख क्रेजी हुए फैंस
Share:

बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर अभिनेता सलमान खान की मच अवेटेड फिल्म टाइगर 3 का लंबे समय से इंतजार हो रहा है। फिल्म का एक अट्रैक्शन शाहरुख खान भी हैं। दोनों की जोड़ी को पठान में साथ देखकर हॉल में खूब सीटियां बजी थीं। अब टाइगर फ्रैंचाइजी में भी प्रशंसक इस आइकॉनिक मोमेंट के गवाह बनना चाहते हैं। वैसे फिल्म से जुड़े सरप्राइज इलेमेंट्स सीक्रेट रखे जा रहे हैं। 

हालांकि शूट की वायरल फोटोज और वीडियोस लोगों का उत्साह बढ़ा रहे हैं। अब ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। इसमें सलमान खान लोकेशन पर हैं। उनके पीछे शाहरुख खान चल रहे हैं। इस वीडियो पर प्रशंसक क्रेजी हो रहे हैं। शाहरुख खान एवं सलमान खान को साथ देखना उनके प्रशंसकों के लिए मोमेंट होता है। पठान से यह बात साबित हो चुकी है। अधिकतर लोगों को फिल्म सेकंड हाफ से मजेदार लगी जब सलमान की एंट्री होती है। पिछले बहुत वक़्त से चर्चे हैं कि टाइगर 3 में शाहरुख खान का कैमियो होगा। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by neelikhan (@neelikhan786)

हालांकि उनके किरदार की डिटेल सामने नहीं आई है। एक वीडियो वायरल है जिसमें सलमान के पीछे शाहरुख चल रहेहैं। जिस अकाउंट से इसे साझा किया गया, उनका दावा है कि यह टाइगर 3 का शूट है। हालांकि शाहरुख का हेयरस्टाइल देखकर ऐसा लग रहा है कि यह पठान की शूटिंग का। वहीं लोग अनुमान लगा रहे हैं कि शाहरुख टाइगर 3 में पठान के किरदार में हो सकते हैं। अब तक की रिपोर्ट्स के अनुसार, टाइगर 3 इस वर्ष 10 नवंबर को रिलीज होगी। 

बांग्लादेश में रिलीन की जाएगी सलमान खान की ये फिल्म

शादी के कुछ माह बाद ही प्रेग्नेंट हो गई स्वरा भास्कर...!

सनी देओल ने पूरी का गदर2 की शूटिंग, वायरल हुई वीडियो

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -