Video: पुलिस स्टेशन पर भीड़ का हमला, कांस्टेबल को मारे चांटे ही चांटे
Video: पुलिस स्टेशन पर भीड़ का हमला, कांस्टेबल को मारे चांटे ही चांटे
Share:

नई दिल्ली: दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जी दरअसल इस वीडियो में एक सिपाही को पीटा जा रहा है। बताया जा रहा है सिपाही आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कांस्टेबल माफी मांगता रहता है, लेकिन भीड़ नहीं रुकती। आप देख सकते हैं वीडियो में पुलिस स्टेशन पर एक कांस्टेबल को भीड़ द्वारा थप्पड़-थप्पड़ मारा जा रहा है और भीड़ में से कुछ लोग इसकी वीडियो बना रहे हैं और एक शख्स पुलिस वाले की कॉलर पकड़े हुए है। अब इस समय इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक घटना नई दिल्ली के आनंद विहार पुलिस स्टेशन की है।

इस वीडियो में 10-12 लोगों की भीड़ ने सिपाही को घेर लिया और उसके साथ मारपीट की जा रही है, वहीं बहुत से दर्शकों को अपने फोन पर तस्वीरें और वीडियो शूट करते देखा जा सकता है, कोई भी हमलावरों को रोकने की कोशिश नहीं करता है। बताया जा रहा है जिस सिपाही को पीटा जा रहा है वह आनंद विहार थाने का हेड कांस्टेबल है। वहीं अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि सिपाही को क्यों पीटा गया? यह घटना 31 जुलाई की है। वहीं जो शख्स पुलिसवाले की कॉलर पकड़ा हुआ है वह यह कहता हुआ नजर आ रहा है कि तूने हाथ कैसे छोड़ा मेरे ऊपर, इसके बाद वह उसे जोर से थप्पड़ लगाता है। वहीं साइड से एक अन्य शख्स भी हेड कांस्टेबल को थप्पड़ लगाता है।

इस मामले में दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि वायरल वीडियो में शाहदरा के आनंद विहार पुलिस स्टेशन के अंदर कुछ लोगों को हेड पुलिस कांस्टेबल की पिटाई करते हुए दिखाया गया है। हालाँकि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि वीडियो 31 जुलाई का है और अब इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

अज्ञात बीमारी से मरे एक ही गाँव के 61 लोग, दहशत में लोग

निर्भया कांड के बाद रेपिस्ट को मिलने लगी फांसी, इसलिए बढ़े दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले, CM ने दिया बड़ा बयान

दोबारा शादी करने जा रही हैं ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ, दोनों बच्चों संग शामिल होंगे एक्टर!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -