Video: बच्चों के साथ होली का जश्न मनाते नजर आए निक-प्रियंका
Video: बच्चों के साथ होली का जश्न मनाते नजर आए निक-प्रियंका
Share:

बॉलीवुड में अपने दमदार अंदाज के लिए फेमस होने वाली प्रियंका चोपड़ा ने होली को बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया. उन्होंने अपने पति निक जोनस के साथ होली का जश्न मनाया और इस दौरान वह बहुत बेहतरीन नजर आए. आपको याद हो कुछ दिन पहले प्रियंका चोपडा़ और निक जोनास ईशा अंबानी की होली की पार्टी में जमकर धमाल मचाते नजर आए थे और हाल ही में प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसमें निक जोनास के साथ रंगों से सराबोर हैं.

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Voompla (@voompla) on

जी हाँ, आप देख सकते हैं प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जो पुणे का है. इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पर कुछ लड़के बाल्टी भरकर पानी फेंक देते हैं और यह बच्चे प्रियंका चोपड़ा पर भी बाल्टी भरकर पानी फेंकते हैं जिसके बाद प्रियंका इधर-उधर बचती दिखाई देती हैं. वहीं निक जोनस खामोश खड़े रहते हैं, लेकिन कुछ देर बाद बच्चे निक जोनस पर भी पानी फेंक देते हैं लेकिन निक बच जाते हैं.

इस समय निक प्रियंका का यह वीडियो खूब देखा जा रहा है. वहीं आपको पता ही होगा प्रियंका चोपड़ा होली का त्योहार मनाने के लिए निक जोनस के साथ भारत आई थीं और उन्होंने ईशा अंबानी की होली पार्टी में पति निक जोनास और बॉलीवुड के बाकी सितारों के साथ जमकर होली भी खेली. फिलहाल निक का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सनसनी मचा रहा है.

बॉलीवुड सेलेब्स ने इस अंदाज में मनाई होली

बेटी के ट्रोल होने से परेशान हैं काजोल, गुस्से में कही यह बात

पहली इंस्टाग्राम स्टोरी में बहुत सिम्पल नजर आईं करीना

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -