'इसे मार डालो..', भाजपा विधायक की हत्या का प्लान बनाते कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल
'इसे मार डालो..', भाजपा विधायक की हत्या का प्लान बनाते कांग्रेस नेता का वीडियो वायरल
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) MLA एसआर विश्वनाथ की हत्या की साजिश रचने से संबंधित एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें कांग्रेस नेता बेलूर गोपालकृष्ण किसी अन्य शख्स से कथित तौर पर भाजपा विधायक की हत्या की योजना के बारे में बात कर रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीडियो में MLA एसआर विश्वनाथ की हत्या की योजना बनाते हुए दिखाया गया है, जो कर्नाटक विधानसभा में बेंगलुरु के येलहंका क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं। इस वीडियो को स्थानीय चैनल PublicTv ने शेयर किया है

 

इस वीडियो में की जा रही चर्चा कन्नड़ भाषा में है और कुल्ला देवराज का उल्लेख किया गया है। वीडियो में हत्या के वक़्त की चर्चा स्पष्ट रूप से हो रही है। वीडियो में एक पूर्व पुलिस अफसर को फोन पर बात करते हुए देखा गया है। जानकारी मिली है कि गोपालकृष्ण और देवराज को हिरासत में ले लिया गया है। यह तीन मिनट की वीडियो है, जिसमें कांग्रेस नेता एक अन्य शख्स के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह कहता है, 'इसे मार डालो विधायक को खत्म करो। ठीक है। चलो खत्म करें, किसी को पता नहीं चलना चाहिए…यह हमारे बीच होना चाहिए।' कांग्रेस नेता ने इस काम के लिए 1 करोड़ रुपए देने का भी वादा किया। पुलिस ने कहा कि वीडियो में तारीख नहीं बताई गई थी और वे आगे की कार्रवाई के लिए मामले की छानबीन कर रहे थे।

वहीं राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि, 'राज्य पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है, विश्वनाथ ने भी मुझसे इस मामले पर चर्चा की है।' अरागा ज्ञानेंद्र ने आगे कहा कि, 'मुझे कल रात वीडियो के बारे में मालूम चला। पुलिस FIR दर्ज करने पर निर्णय लेगी। हम उन्हें सुरक्षा देने के बारे में विचार करेंगे। खुफिया विभाग विश्वनाथ को सुरक्षा देने पर निर्णय लेगा। पुलिस फिलहाल मामले की छानबीन कर रही है।' इस घटना के बारे में बात करते हुए मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि, 'मुझे अभी तक इस घटना के बारे में जानकारी नहीं है। जल्द ही संबंधित अधिकारियों से चर्चा करूँगा। इस संबंध में मैं खुद विश्वनाथ से बात करूँगा।' उन्होंने आगे कहा कि वो देखेंगे कि उसके आधार पर क्या कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए।

विपक्षी दल अपने दम पर बीजेपी से नहीं लड़ सकते: दिनेश शर्मा

वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान के 100 वर्ष हुए पूरे, समरोह में पहुंचकर सीएम योगी ने की इनसे मुलाकात

केरल में राज्यसभा की एक सीट के लिए उपचुनाव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -