रिलीज हुआ नोरा फतेही का 'जालिमा कोका कोला', एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटी महफिल
रिलीज हुआ नोरा फतेही का 'जालिमा कोका कोला', एक्ट्रेस की अदाओं ने लूटी महफिल
Share:

मनोरंजन जगत की मशहूर अभिनेत्री और डांसर नोरा फतेही के डांस मूव्स के कई दीवाने हैं। जहां आज अभिनेत्री का नया सांग रिलीज हुआ है। इस सांग में अभिनेत्री का बड़ा ही जबरदस्त अंदाज दिखाई दे रहा है। अभिनेत्री के इस नए सांग का नाम जालिमा कोका कोला’ है। इस सांग में अभिनेत्री के डांस मूव्स बेहद बोल्ड हैं। जिसके कारण अब ये सांग प्रशंसकों को बहुत पसंद आ रहा है।

वही नोरा फतेही के इस सांग को श्रेया घोषाल ने गाया है। इसके साथ-साथ इसे कंपोज तनिष्क बागची ने किया है। जहां इस सांग में नोरा का हमें वही पुराना अवतार दिखाई दे रहा है। पिछले दिन अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इस सांग से संबंधित एक रील पोस्ट किया था। इस रील में हमें नोरा फतेही के साथ-साथ गोविंदा तथा गणेश आचार्या भी नोरा के साथ थिरकते हुए दिखाई दिए थे। आपको बता दें, नोरा के इस सांग को कोरियोग्राफ भी गणेश आचार्य ने ही किया है।

वही यूट्यूब पर इस वीडियो को रिलीज हुए खबर लिखे जाने तक 1 घंटा भी नहीं हुआ है तथा इस वीडियो को अब तक 5 लाख के लगभग व्यू प्राप्त हो चुके हैं। जहां 72 हजार से अधिक लाइक्स भी इस सांग को मिले हैं। सोशल मीडिया और भी इस सांग के रील बनना आरम्भ हो गए हैं। नोरा का ये सांग देखने में बहुत पुराना दिखाई दे रहा है। इसे देखकर ऐसा लगता है कि इस सांग को पहले ही शूट कर लिया गया था तथा ये अब रिलीज हो रहा है। नोरा ने टीसीरिज के लिए कई सारे म्यूजिक वीडियो शूट करके रख लिए हैं। जिन्हें वो आहिस्ता-आहिस्ता रिलीज कर रही हैं।

पति के निधन के बाद मंदिरा बेदी ने अनोखे अंदाज में किया बेटी को बर्थडे विश

'शेरशाह' में कुछ इस अवतार में नजर आएंगी कियारा आडवाणी, सामने आया पहला पोस्टर

'भूत पुलिस' की पहली फुटेज आई सामने, जबरदस्त अंदाज में नजर आए सैफ अली खान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -