Video: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फिर भूस्खलन, चंद्रभागा नदी के पास पहाड़ टूटा
Video: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में फिर भूस्खलन, चंद्रभागा नदी के पास पहाड़ टूटा
Share:

शिमला: हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में नेशनल हाईवे-5 पर ज्यूरी के निकट भूस्खलन की घटना हुई है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कुछ वाहनों को नुकसान पहुंचा है, ऐसा नज़र आ रहा है। हालांकि किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है। भूस्खलन के बाद से यातायात प्रभावित हुआ है। हाईवे प्राधिकरण की मशीनरी रोड को बहाल करने में लगी हुई है।

 

बता दें कि किन्नौर जिले में भूस्खलन की घटनाएं निरंतर हो रही हैं। इससे पहले बटसेरी और निगुलसरी में भूस्खलन से कई लोगों की मौत हो चुकी है। इससे पहले राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर निगुलसरी के पास पहाड़ टूटने से बड़ी दुर्घटना हो गई थी। जिसमें बीस से ज्यादा लोगों ने अपनी जान गंवा दी थी। कई दिन तक तलाशी अभियान चलाकर लोगों के शवों को निकलाने का कार्य किया गया था।

वहीं, दूसरी तरफ जनजातीय जिला लाहौल स्पीति की पट्टन घाटी में चंद्रभागा नदी पर पहाड़ टूट चुका है। भारी भूस्खलन की वजह से कई टन मलबा और चट्टानें नदी में गिर गईं थीं। इससे पानी का बहाव दो घंटे के लिए रुक गया था और जलस्तर 20 गुना अधिक बढ़ गया।अफरातफरी के बीच जान बचाने के लिए नदी के किनारे बसे तडंग, जसरथ, नालडा और जुंडा गांव के सहमे लोग सुरक्षित स्थानों की तरफ पलायन कर गए थे।

कर्बला में इमाम हुसैन का मानवता के प्रति संदेश

बारिश के कारण हैदराबाद-विजयवाड़ा हाईवे पर लगा जाम

11 सितंबर को तेलंगाना की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का होगा आयोजन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -