मछली उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने प्रेस कॉफ्रेंस में खाई कच्ची मछली, देंखे वीडियो
मछली उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मंत्री ने प्रेस कॉफ्रेंस में खाई कच्ची मछली, देंखे वीडियो
Share:

श्रीलंका के पूर्व मत्स्य मंत्री दिलीप वेदाराच्छी ने कोरोना महामारी के मध्य मछली की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए एक प्रेस कॉफ्रेंस में कच्ची मछली खा ली। उन्होंने कहा कि COVID-19 संक्रमण के भय से लोग मछली नहीं खा रहे हैं...घबराइए मत। आपको COVID-19 वायरस संक्रमण नहीं होगा। दरअसल, कोलंबो के पास एक मछली मार्केट में कोरोना प्रकोप सामने आने के पश्चात् मछली की बिक्री में भारी कमी आई है।

वही श्रीलंका के आय का मुख्य स्त्रोत मछली है। ऐसे में देश तथा विदेश में मछली विक्रय में गिरावट आने के पश्चात् से ही यहां के मत्स्य उद्योग के सामने बड़ा खतरा उत्पन्न हो गया है। यही कारण है कि मत्स्य उद्योग मछलियों को विक्रय नहीं कर पा रहा है। वही ऐसे में पूर्व मत्स्य मंत्री ने मत्स्य उद्योग में तेजी लाने के लिए नागरिकों को मछली खाने के लिए प्रोत्साहित करने के लिए आयोजित एक समारोह में भाग लिया। इस दौरान पूर्व मंत्री मीडिया के सामने ही कच्ची मछली चबाने लगे।

पूर्व मंत्री के मछली खाने का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर अपडेट कर दिया। इसके पश्चात् से ही सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में आप भी मंत्री को मछली खाते देख सकते हैं। वही इस वीडियो को देख कई चर्चाएं हो रही है।

मणिपुर सिंगम लॉटरी परिणाम आज

हादसे का शिकार हुई बीजेपी नेता खुशबू सुंदर

गुजरात सड़क हादसे में पीएम ने जताया शोक

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -