करण जौहर ने अपनी माँ को बताया ‘सुपरहीरो’, जानिए क्यों कहा ऐसा?
करण जौहर ने अपनी माँ को बताया ‘सुपरहीरो’, जानिए क्यों कहा ऐसा?
Share:

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्देशक और निर्माता करण जौहर ने अपने करियर में कई हिट फ़िल्में दी हैं। वह अब तक कई न्यूकमर्स को लॉन्च कर चुके हैं। अब आजकल करण जौहर ‘बिग बॉस ओटीटी’ को लेकर सुर्ख़ियों में हैं। अब इन सभी के बीच करण जौहर ने हाल ही में अपनी मां का हेल्थ अपडेट सभी से शेयर किया है। जी दरअसल हाल ही में करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। आप देख सकते हैं करण जौहर ने जो वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है, उस वीडियो में उनकी मां नजर आ रही हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

इस वीडियो से साफ पता लग रहा है कि करण जौहर की मां किसी हॉस्पिटल में व्हील चेयर पर बैठी हुई हैं और अस्पताल से घर जाने वाली हैं। आप सभी को बता दें कि करण की मां की बीते 8 महीनों के अंदर दो बड़ी सर्जरी हुई है। ऐसे में करण ने अपने चाहने वालों को खुद इस बात की जानकारी पोस्ट के जरिए दी है। आप देख सकते हैं करण ने बताया है कि 'मां सुपरहीरो हैं। लॉकडाउन में यानी पिछले 8 महीनों में उनकी दो बड़ी सर्जरी हो चुकी हैं।'

हाल ही में एक पोस्ट शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा है, 'मां की स्पाइनल फ्यूजन सर्जरी और उनके दाहिने घुटने की रिप्लेसमेंट हुई हैं। मां लगभग 79 वर्ष की हैं, लेकिन उनके पास जीवन के लिए भरपूर जोश और उत्साह है। इसलिए करण को उन पर पर बहुत गर्व है। करण अंत में लिखते हैं, मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं मां! आपके बच्चे केक और गाने के साथ घर पर इंतजार कर रहे हैं!' आपको बता दें कि करण अपने मां के एकलौते बेटे हैं और वह अपनी माँ का बहुत ख्याल रखते हैं।

महाराष्ट्र: फेरीवाले ने काटी नगरपालिका सह आयुक्त की दो ऊंगलियां

CM योगी का बड़ा ऐलान- 'मथुरा में बंद होगी मांस और शराब की बिक्री'!

आज है भाद्रपद कृष्ण नवमी, जानिए आज का पंचांग

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -