VIDEO! एक साथ जमकर नाचे फैजल-जन्नत, फिर ऐसा क्या हुआ कि चीख उठी माधुरी दीक्षित
VIDEO! एक साथ जमकर नाचे फैजल-जन्नत, फिर ऐसा क्या हुआ कि चीख उठी माधुरी दीक्षित
Share:

टीवी का चर्चित डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 10' इस सप्ताह धमाका करने वाला है। शो में मौजूदा प्रतियोगी एक से बढ़कर एक परफॉर्मेंस देते दिखाई देने वाले हैं। इसी बीच कलर्स चैनल पर 'खतरों के खिलाड़ी 12' के दो प्रतियोगी इस शो में शानदार परफॉर्म करते भी दिखाई देने वाले हैं। इनमें जन्नत जुबैर एवं फैजल शेख का नाम सम्मिलित है। दोनों ही एक बड़े से ड्रम पर चढ़कर 'लड़की आंख मारे' सांग पर जमकर ठुमके लगाते दिखाई देंगे, किन्तु इस कहानी में एक ट्विस्ट होगा। 

'झलक दिखला जा 10' के निर्माताओं ने एक वीडियो साझा किया है, जिसमें दोनों ही डांस करते नजर आ रहे हैं, किन्तु पीछे से आचनक से एक कांटों वाली बड़ी ही आयरन की बॉल दोनों के पास तेजी से आती है। दोनों एकदम झुक जाते हैं। इतनी ही देर में माधुरी दीक्षित जोर से चिल्लाती हैं। करण जौहर भी जन्नत जुबैर एवं फैजल शेख के इस भयंकर स्टंट को देखकर दंग रह जाते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फैजल शेख ने पुलिस इंस्पेक्टर की वर्दी पहनी हुई है। वहीं, जन्नत जुबैर ने काले रंग की ऑफ शोल्डर थाई हाई स्लिट ड्रेस पहनी हुई है। केवल इतना ही नहीं, 'खतरों के खिलाड़ी 12' के होस्ट रोहित शेट्टी भी इस शो में नजर आने वाले हैं। वे तीनों जजेज संग एक जबरदस्त गेम भी खेलते दिखाई देंगे।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by ColorsTV (@colorstv)

'झलक दिखला जा 10' को माधुरी दीक्षित, करण जौहर एवं नोरा फतेही जज कर रहे हैं। इस शो में रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर, फैजल शेख, गश्मीर महाजन एवं नीति टेलर सहित कई स्टार्स ने भाग लिया है। यह सप्ताह शो में फैमिली स्पेशल होने वाला है। प्रतियोगी अपनी परफॉर्मेंस किसी एक चाहने वाले या परिवार के सदस्य को डेडिकेट करेंगे। इस सप्ताह दुती चंद अपनी परफॉर्मेंस अपनी गर्लफ्रेंड को डेडिकेट करती दिखाई देंगी। शो में वह बताती दिखाई देगी कि प्यार किसी कास्ट या जेंडर या रंग को देखकर नहीं होता है। यह बस हो जाता है। 

पत्नियों के स्वभाव से परेशान हुआ ये स्टार, वायरल हुआ ये VIDEO

उर्फी जावेद ने ऐसा क्या कर दिया कि लोग बोल रहे है 'फीमेल राज कुंद्रा', वीडियो देखकर सन्न रह गए यूजर्स

'डायरेक्टर ने किया प्रपोज और फिर...', कास्टिंग काउच पर इस एक्ट्रेस ने किया चौंकाने वाला खुलासा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -