VIDEO: दिव्यांका त्रिपाठी पर अचानक कौवे ने किया हमला, और फिर...
VIDEO: दिव्यांका त्रिपाठी पर अचानक कौवे ने किया हमला, और फिर...
Share:

टेलीविज़न जगत की मशहूर अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी छुट्टियों का लुत्फ़ उठा रही हैं। हस्बैंड विवेक दहिया संग अभिनेत्री मालदीव में एन्जॉय कर रही हैं। वही दोपहर के वक़्त में अभिनेत्री अपने रूम के बाहर रेस्ट कर रही थीं, तभी एक कौवा उनके समीप आ गया। इस मोमेंट को उन्होंने अपने मोबाइल में कैप्चर किया है। दिव्यांका ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें उस कौवे ने अभिनेत्री पर हमला कर दिया। हालांकि, अभिनेत्री उससे डरी नहीं, बल्कि उत्साहित दिखाई दी।

वही वीडियो साझा करते हुए दिव्यांका ने कैप्शन में लिखा, "कौवे का हमला, सिर्फ यहां और कहां? विवेक दहिया तुम्हारे द्वारा बताया गया गाना 'मैं कमीना' इस कौवे के लिए परफेक्ट है। बता दूं कि हर कोई इसके हमले से डर सकता है, मगर मैं थोड़ी उत्साहित थी, क्योंकि इस कौवे की सक्रियता बहुत हंसाने वाली है।" 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिव्यांका ने म्यूजिक वीडियो में डेब्यू किया है। पंजाबी दुल्हन बनीं दिव्यांका इस विदाई गानें में इंप्रेसिव लग रही हैं। सांग का नाम है 'बाबुल दा वेहदा'। इस बेहतरीन गाने को असीस कौर ने गाया है। म्यूजिक कंपोज किया है मीट ब्रदर्स ने। विदाई पर फिल्माए गए इस सांग में दिव्यांका ने अपने इमोशन्स को जबरदस्त तरीके से दिखाया है। दिव्यांका त्रिपाठी टेलीविज़न की टॉप तथा लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। दिव्यांका के इंस्टाग्राम पर 18 मिलियन से अधिक फॉलोअर्स हैं। बीते वर्ष दिव्यांका त्रिपाठी ने 'खतरों के खिलाड़ी' शो में भी भाग लिया था। शो में दिव्यांका ने अपने स्टंट से सभी को चौंका दिया था।

फैजल खान का शॉकिंग ट्रांसफॉर्मेशन, देखकर हैरान हुए लोग

श्वेता तिवारी ने किया बिग बॉस 15 के विनर का खुलासा! करण कुंद्रा का नाम सुनते ही बंद किया दरवाजा

नागिन 6 में हुई इस अदाकारा की री-एंट्री, पोस्ट शेयर की दी जानकारी 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -