CM शिवराज के आदेश पर हटाए गए बैतूल-नीमच के कलेक्टर और निवाड़ी-गुना के एसपी
CM शिवराज के आदेश पर हटाए गए बैतूल-नीमच के कलेक्टर और निवाड़ी-गुना के एसपी
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री की चेतावनी के बाद भी काम के प्रति लापरवाही बरतने के कारण दो कलेक्टर एवं दो एसपी को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है। जी हाँ, बीते सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीडियो कान्फ्रेंस के माध्यम सें प्रदेश के कलेक्टर-कमिश्नर से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने कामकाज को परखते हुए बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह, नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे, निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह, गुना एसपी राजेश सिह के अलावा गुना के सीएसपी टीएस बघेल, नेहा पच्चीसिया को हटाने का आदेश जारी कर दिया है। सामने आई जानकारी को माने तो बोहरा धर्म गुरू सैयदना साहब का नाम एफआईआर में शामिल करने पर गुना एसपी राजेश सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक टीएस बघेल को हटाने का आदेश दिया।

इस बारे में उन्होंने कहा कि 'गुना में सैयदना साहब के नाम एफआइआर दर्ज कर दी गई थी, जबकि, वे मुंबई में रहते हैं। उनकी कहीं कोई भूमिका नहीं है और न ही कहीं किसी दस्तावेज में हस्ताक्षर थे।' आपको बता दें कि इस बारे में बोहरा समाज द्वारा नाराजगी जताई गई थी और मुख्यमंत्री से शिकायत की गई थी। वहीं वीडियो कान्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा, 'मेरे पास सब खबरें आती हैं। व्यक्तिगत शुचिता भी अहम है। दोनों कलेक्टरों को लेकर अलग-अलग माध्यमों से शिकायतें भी पहुंच रही थीं।'

हटाए अधिकारियों को यहां किया पदस्थ : मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा बीते सोमवार देर शाम जारी आदेश में कलेक्टर, नीमच जितेन्द्र सिंह राजे को अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है। वहीं कलेक्टर, बैतूल राकेश सिंह को उप सचिव, मध्यप्रदेश शासन पदस्थ किया है। इसके अलावा गृह विभाग द्वारा जारी आदेश में एसपी, गुना राजेश कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक, जिला निवाड़ी श्रीमती वाहनी सिंह को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल पदस्थ किया है। इसी के साथ मिली जानकारी के मुताबिक एक अन्य आदेश में नगर पुलिस अधीक्षक, गुना श्रीमती नेहा पच्चीसिया को उप पुलिस अधीक्षक, पुलिस मुख्यालय, भोपाल के पद पर स्थानांतरित कर पदस्थ किया है।

अब इलाज और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी सीधे स्वास्थ्य मंत्री को दे सकेंगे मरीज

ईश्वर को खुश करने के लिए मां ने अपनी ही संतान के साथ कर डाला ये काम

इस राज्य में शुरू हुआ पंचायत चुनाव का पहला चरण

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -