बीच रास्ते विदेशी महिला से लूट, लड़को ने कर दी धुनाई CCTV में पूरी घटना कैद
Share:

नई दिल्ली. भारत की राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली में अब विदेशो से आने वाले मेहमानो को भी लूटपाट जैसी घटनाओ से जूझना पड़ रहा है। जहा एक तरफ दिल्ली को राष्ट्रिय राजधानी होने का दर्ज़ा दिया जाता है वही दूसरी और रिकॉर्डतोड़ अपराधो के बीच दिल्ली की साख को बट्टा लग रहा है। ऐसा ही मामला राजधानी के मालवीय नगर इलाके में सामने आया है। जहा एक विदेशी महिला को लूटने का प्रयास किया गया लेकिन किस्मत से कुछ स्कूली बच्चे मौके पर आ गए और महिला बच गई। घटना की यह दास्तान सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

घटना 19 अगस्त की है जिसका वीडियो संजीव राव नाम के व्यक्ति ने यू-ट्यूब पर साझा किया है। इस वीडियो में उज्बेकिस्तान मूल की एक महिला मालवीय नगर के पॉश इलाके में सड़क पर अपने मोबाइल से बात करते हुए जा रही थी। उसी दौरान सूरज नाम के बदमाश ने महिला पर झपटा मारा और हाथ से मोबाइल छीनने लगा। महिला के विरोध करने पर सूरज हाथापाई करने लगा। महिला की चीख सुनकर पास के पार्क में खेल रहे स्कूली ग्रुप के लड़के दीवार कूदकर आए और मोबाइल छीन कर भाग रहे बदमाश को पीछा करके दबोच लिया और जमकर धुलाई कर दी। इसके बाद बदमाश को पुलिस के हवाले कर दिया।

बताया जा रहा है की महिला बिजनेस ट्रिप पर 3 दिन पहले दिल्ली आई थी। इस दौरान वह अपने दोस्त के घर रुकी हुई थी। घटना की रात वह एक मीटिंग खत्म कर घर की तरफ जा रही थी उसी दौरान बदमाश ने उसे अकेला देखकर वारदात को अंजाम दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -